• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home खेल

खेल मंत्री ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार और राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार विजेताओं के साथ की बातचीत

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
17/07/2024
in खेल
0
खेल मंत्री ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार और राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार विजेताओं के साथ की बातचीत
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया (Union Minister for Youth Affairs & Sports and Labour & Employment Mansukh Mandaviya) ने आज (बुधवार) नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेताओं (National Youth Award winners) और राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार विजेताओं (National Service Scheme Award winners) के साथ बातचीत की। इस सत्र का उद्देश्य इन युवाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना और माईभारत प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने की रणनीतियों पर चर्चा करना था, ताकि यह भारत के युवाओं के लिए अधिक सुलभ और लाभकारी हो सके। इस बातचीत में युवा कार्यक्रम विभाग के सचिव तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अनुसार डॉ. मांडविया ने पुरस्कार विजेताओं के असाधारण योगदान को स्वीकार करते हुए बातचीत की शुरुआत की, जो भारत भर के विभिन्न राज्यों के निवासी हैं और जिन्होंने सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी), जलवायु परिवर्तन, शहरी नियोजन, युवा सशक्तिकरण, नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम जैसे विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। उन्होंने राष्ट्र के मजबूत भविष्य के निर्माण के लिए युवा प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें मार्गदर्शन व सहायता प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, मांडविया ने कहा, “भारत के युवा हमारे भविष्य के निर्णयकर्ता हैं और मैं उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में हमारी सामूहिक यात्रा के प्रति उत्साहित हूं।”

चर्चा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा, माईभारत प्लेटफार्म पर युवाओं के रचनात्मक जुड़ाव के संदर्भ में अभिनव और सहयोगी विचारों पर केंद्रित था। डॉ. मांडविया ने पुरस्कार विजेताओं से सुझाव आमंत्रित किए कि कैसे प्लेटफार्म को और अधिक आपसी संवाद आधारित, सूचना आधारित और आकर्षक बनाया जाए। पुरस्कार विजेताओं ने अधिक डिजिटल टूल को शामिल करने, इसे युवा-संबंधी सभी पहलों के लिए वन-स्टॉप समाधान बनाने और महत्वाकांक्षी युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिए मेंटरशिप और इंटर्नशिप कार्यक्रम बनाने जैसे विचारों का प्रस्ताव रखा।

डॉ. मांडविया ने युवाओं और मंत्रालय के बीच निरंतर संवाद को प्रोत्साहित किया, ताकि युवा भारतीयों की जरूरतों और आकांक्षाओं का पर्याप्त रूप से समाधान करना सुनिश्चित किया जा सके।

केन्द्रीय खेल मंत्री ने विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। बातचीत का समापन माईभारत प्लेटफार्म को युवा संवाद और विकास के लिए प्रमुख मंच बनाने के सामूहिक दृष्टिकोण के साथ हुआ। डॉ. मांडविया ने भविष्य के प्रति अपनी आशा व्यक्त की तथा भारत को प्रगति और नवाचार की ओर ले जाने में युवाओं की परिवर्तनकारी शक्ति में अपना विश्वास व्यक्त किया।

Tags: National Service Scheme Award winnersNational Youth Award winnersSports Minister
Previous Post

RPF ने पिछले 7 वर्षों में ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत 84,119 बच्चों को बचाया

Next Post

कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना समेत पश्चिम बंगाल में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना : IMD

Next Post
WEST BENGAL में अगले 2 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना

कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना समेत पश्चिम बंगाल में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना : IMD

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In