• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

सेना ने पीर पंजाल की दक्षिणी पहाड़ियों में शुरू किया ऑपरेशन ‘सर्प विनाश’

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
18/07/2024
in देश
0
सेना ने पीर पंजाल की दक्षिणी पहाड़ियों में शुरू किया ऑपरेशन ‘सर्प विनाश’
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : जम्मू (JAMMU) संभाग के डोडा जिले में एक कर्नल और तीन जवानों की शहादत के बाद सेना (ARMY) ने सीमा पार से घुसपैठ करके जंगलों में छिपे आतंकवादियों पर कार्रवाई के लिए ऑपरेशन ‘सर्प विनाश’ (SARP VINASH) शुरू कर दिया है। कश्मीर घाटी के सपाट इलाकों को छोड़कर इस बार आतंकवादियों ने पीर पंजाल की दक्षिणी पहाड़ियों में नया ठिकाना बनाया है। यहां के घने जंगलों की प्राकृतिक गुफाओं और सुरंगों में छिपकर आतंकी लगातार सेना को निशाना बना रहे हैं।

पीर पंजाल (PIR PANJAL) की दक्षिणी पहाड़ियों में बड़ी-बड़ी चट्टानों से सुरंग और गुफाएं बनी हैं, जिनका इस्तेमाल 90 के दशक में सीमा पार से घुसपैठ करने वाले आतंकी करते थे। तब सेना ने बड़ी संख्या में तैनाती करके यहां से आतंकवाद का पूरी तरह सफाया कर दिया था। उस समय यहां आतंकरोधी ग्रिड बनाई गई थी लेकिन खात्मे के बाद हटा ली गई। इलाके में शांति आने के बाद सेना की तैनाती भी कम कर दी गई लेकिन अब सेना की कमी से आतंकियों ने फिर यहां ठिकाना बना लिया है। सीमा पार से करीब 50 आतंकियों ने घुसपैठ की है। इस समय राजौरी, पुंछ में 12 और डोडा, रियासी में 20 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

जम्मू-कश्मीर में पिछले 78 दिनों में हुए 11 आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ‘कश्मीर टाइगर्स’ ने ली है, जो मसूद अजहर के संगठन जैश-ए-मोहम्मद का दूसरा नाम है। इन आतंकियों को पीओके में ट्रेनिंग मिली है। आतंकवादी हमलों के बीच पिछले माह एक खुफिया रिपोर्ट में पुंछ और राजौरी सेक्टर में करीब 40 विदेशी आतंकवादियों के मौजूद होने की जानकारी दी थी। सेना ने डोडा जिले में एक कर्नल और तीन जवानों की शहादत पर ऑपरेशन ‘सर्प विनाश’ शुरू कर दिया है। इस क्षेत्र में आतंकवादियों की तलाश में भारतीय सेना ड्रोन और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रही है, क्योंकि आतंकी पहाड़ियों की ऊंचाई पर बैठकर सेना को निशाना बना रहे हैं। आतंकियों की खोज में स्नीपर डॉग यूनिट को भी लगाया गया है।

ऑपरेशन का जायजा लेने के लिए सेना के वरिष्ठ अधिकारी गुरुवार को मौके पर पहुंचे हैं। इसके बावजूद जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में चार घंटे के अंतराल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच दो बार गोलीबारी हुई है। जिले के भट्टा इलाके में बुधवार की देर रात को पाकिस्तानी आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई है। डोडा जिले के एक जंगल में गुरुवार तड़के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं। कुपवाड़ा जिले के केरन इलाके में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है।

Tags: ArmyPir PanjalSarp Vinash
Previous Post

VOICE-OVER कलाकारों के लिए अपस्किलिंग कार्यक्रम होगा लॉन्च, NFDC और NETFLIX के बीच हुआ MOU

Next Post

NHAI फ्रंट विंडशील्ड पर बिना FASTAG लगे वाहनों से वसूल करेगा दोगुना मार्गशुल्क

Next Post
NHAI ने यात्रियों के साथ मारपीट करने पर टोल संचालन एजेंसी को किया प्रतिबंधित

NHAI फ्रंट विंडशील्ड पर बिना FASTAG लगे वाहनों से वसूल करेगा दोगुना मार्गशुल्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In