• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

NHAI फ्रंट विंडशील्ड पर बिना FASTAG लगे वाहनों से वसूल करेगा दोगुना मार्गशुल्क

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
18/07/2024
in देश
0
NHAI ने यात्रियों के साथ मारपीट करने पर टोल संचालन एजेंसी को किया प्रतिबंधित
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को जानबूझकर वाहन की विंडस्क्रीन पर फास्टैग (FASTAG) नहीं लगाने से रोकने के लिए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ऐसे उपयोगकर्ताओं से दोगुना उपयोगकर्ता शुल्क वसूलने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जो सामने की विंडशील्ड पर अंदर से बिना चिपकाए फास्टैग के साथ टोल लेन में प्रवेश करते हैं। जानबूझकर विंडस्क्रीन पर फास्टैग न लगाने से टोल प्लाजा पर अनावश्यक विलंब होता है, जिससे साथी राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को असुविधा होती है।

सामने की विंडशील्ड पर फास्टैग न लगाए जाने की स्थिति में दोगुना उपयोगकर्ता शुल्क वसूलने के लिए सभी उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसियों और रियायतग्राहियों को विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है। यह जानकारी सभी उपयोगकर्ता शुल्क प्लाजा पर भी प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को फ्रंट विंडशील्ड पर एक निश्चित फास्टैग के बिना टोल लेन में प्रवेश करने पर दंड के बारे में सूचित किया जाएगा।

इसके अलावा, शुल्क प्लाजा पर वाहन पंजीकरण संख्या (वीआरएन) के साथ सीसीटीवी फुटेज गैर-चिपके फास्टैग मामलों को रिकॉर्ड किया जाएगा। इससे वसूल किए गए शुल्क और टोल लेन में वाहन की उपस्थिति के संबंध में सही रिकॉर्ड बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

पहले से स्थापित नियमों के अनुसार, एनएचएआई का लक्ष्य निर्दिष्ट वाहन के फ्रट विंडशील्ड पर अंदर से फास्टैग लगाने के लिए मानक प्रक्रियात्मक दिशानिर्देशों को लागू करना है। कोई भी फास्टैग जो मानक प्रक्रिया के अनुसार निर्दिष्ट वाहन पर नहीं लगाया गया है, वह उपयोगकर्ता शुल्क प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (ईटीसी) लेनदेन करने का हकदार नहीं है और उसे दोगुना टोल शुल्क देना होगा और साथ ही उसे काली सूची में डाला जा सकता है। जारीकर्ता बैंकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे विभिन्न पॉइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) से जारी करते समय फास्टैग को निर्दिष्ट वाहन पर फ्रंट विंडशील्ड पर लगाना सुनिश्चित करें।

एनएचएआई, राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों और संग्रह का निर्धारण) नियम, 2008 के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्गों पर उपयोगकर्ता शुल्क एकत्र करता है। वर्तमान में, देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगभग 1,000 टोल प्लाजा पर करीब 45,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के लिए उपयोगकर्ता शुल्क एकत्र किया जाता है।

लगभग 98 प्रतिशत की पहुंच दर और 8 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ, फास्टैग ने देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली में क्रांति ला दी है। फास्टैग न लगाने पर दोगुना उपयोगकर्ता शुल्क वसूलने की इस पहल से टोल संचालन को अधिक कुशल बनाने और राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए निर्बाध और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Tags: FASTAGNHAI
Previous Post

सेना ने पीर पंजाल की दक्षिणी पहाड़ियों में शुरू किया ऑपरेशन ‘सर्प विनाश’

Next Post

NITI AAYOG ने भारत को एक ‘इलेक्ट्रॉनिक्स पावरहाउस’ बनाने वाली रिपोर्ट जारी की

Next Post
NITI AAYOG ने भारत को एक ‘इलेक्ट्रॉनिक्स पावरहाउस’ बनाने वाली रिपोर्ट जारी की

NITI AAYOG ने भारत को एक ‘इलेक्ट्रॉनिक्स पावरहाउस’ बनाने वाली रिपोर्ट जारी की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.