• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

मजबूत ऋण भुगतान योजना से NHAI को 1,000 करोड़ रुपये के ब्याज की हुई बचत

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
06/08/2024
in देश
0
एनएचएआई ने समग्र राष्ट्रीय राजमार्ग विकास के लिए पर्यावरण अनुकूल उपायों पर राष्ट्रीय कार्यशाला का किया आयोजन
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : अपनी समग्र ऋण देनदारी को कम करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, एनएचएआई (NHAI) ने 15,700 करोड़ रुपये के बैंक ऋण के सफल पूर्व-भुगतान के साथ एक महत्वपूर्ण वित्तीय उपलब्धि हासिल की। इस ऋण को निर्धारित समय से पहले चुकाने से लगभग 1,000 करोड़ रुपये की अनुमानित ब्याज की बचत होगी। इस पूर्व-भुगतान के साथ, एनएचएआई की बकाया ऋण देनदारी घटकर लगभग 3,20,000 करोड़ रुपये रह गई है।

भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार, इनविट मुद्रीकरण से प्राप्त आय का उपयोग विशेष रूप से एनएचएआई के ऋण पुनर्भुगतान के लिए किया जाना है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान इनविट के जरिए 15,700 करोड़ रुपये की राशि अर्जित की गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान, एनएचएआई का इरादा इनविट के जरिए 15,000-20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का मुद्रीकरण करने का है। इसके साथ, वित्तीय वर्ष 2025 के अंत में एनएचएआई की कुल ऋण देनदारी और कम होकर लगभग 3,00,000 करोड़ रुपये हो जाने की उम्मीद है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार मजबूत ऋण भुगतान योजना के एक हिस्से के रूप में और इनविट मुद्रीकरण से प्राप्त आय का उपयोग करते हुए, एनएचएआई ब्याज दरों को कम करने के लिए ऋणदाता बैंकों के साथ सक्रिय रूप से संवाद कर रहा है। परिणामस्वरूप, बैंकों ने अपनी ब्याज दर 8.00-8.10 प्रतिशत से घटाकर 7.58-7.59 प्रतिशत कर दी है। इस प्रक्रिया में, जहां ब्याज दरों को कम नहीं किया जा सका, बैंक ऋण के लिए 15,700 करोड़ रुपये चुकाए गए हैं और इसके परिणामस्वरूप लगभग 1,000 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण ब्याज की बचत होगी।

मंत्रालय के अनुसार एनएचएआई भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित बुनियादी ढांचे की दक्षता को बढ़ाने के अपने मिशन के प्रति दृढ़ है। प्रभावी वित्तीय योजना के साथ मजबूत परिसंपत्ति मुद्रीकरण से प्राप्त आय एनएचएआई के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन का संकेत देती है। इस ऋण कटौती से प्राप्त बचत राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित वर्तमान में जारी एवं भावी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Tags: NHAI
Previous Post

जन-धन और बुनियादी बचत खातों में न्यूनतम राशि रखना जरूरी नहीं : केंद्रीय वित्त मंत्री

Next Post

Maha Kumbh-2025 : कुंभ मेला क्षेत्र में गाइनेकोलॉजिस्ट और पीडियाट्रिक 24 घंटे देंगे सेवा

Next Post
Maha Kumbh-2025 : कुंभ मेला क्षेत्र में गाइनेकोलॉजिस्ट और पीडियाट्रिक 24 घंटे देंगे सेवा

Maha Kumbh-2025 : कुंभ मेला क्षेत्र में गाइनेकोलॉजिस्ट और पीडियाट्रिक 24 घंटे देंगे सेवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In