• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home खेल

श्रीलंका ने भारत को 110 रनों से हराया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
07/08/2024
in खेल
0
श्रीलंका ने भारत को 110 रनों से हराया
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली :  श्रीलंका ने बुधवार को तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में भारत को 110 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने एकदिवसीय श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली। करीब 27 साल बाद श्रीलंका ने भारत को एकदिवसीय श्रृंखला में हराया है। इससे पहले वर्ष 1997 में अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी वाली टीम ने भारत को 3-0 से मात दी थी।

श्रीलंका की ओर से मिले 249 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे 26.1 ओवर में ही बिखर गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। रोहित ने 35 रन बनाए। उनके अलावा विराट कोहली ने 20 और वाशिंगटन सुंदर ने 30 रन का योगदान किया। वहीं श्रीलंका के लिए दुनिश वेल्लालागे ने पांच विकेट चटकाए, जबकि जेफरी वांडरसे और महीश तीक्ष्णा को दो-दो सफलताएं मिलीं। एक विकेट असिथा फरनांडो के नाम रहा।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में सात विकेट पर 248 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो ने 102 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 96 रन बनाए थे, जबकि कुसल मेंडिस ने 59 रनों की पारी खेली। ओपनर पथुम निशंका ने 45 रन बनाए। भारत के लिए रियान पराग सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 54 रन खर्च कर तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता मिली।

Tags: Srilanka beat india
Previous Post

राज्यसभा के लिए 9 राज्यों की 12 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा

Next Post

BSF ने किया BHARAT-BANGLADESH सीमा पर हाई अलर्ट जारी

Next Post
BSF ने किया BHARAT-BANGLADESH सीमा पर हाई अलर्ट जारी

BSF ने किया BHARAT-BANGLADESH सीमा पर हाई अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In