• Contact Us
Sunday, November 1, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर मामला, कल रेजिडेंट डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
11/08/2024
in बंगाल
0
कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर मामला, कल रेजिडेंट डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (RG KAR MEDICAL COLLEGE AND HOSPITAL) में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर का विरोध बढ़ता जा रहा है। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने आरजी मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया है। घटना सामने आने के तीसरे दिन भी रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। उनका आरोप है कि इस मेडिकल कॉलेज की पूरी सुरक्षा एजेंसी में खामी है।

कोलकाता की घटना को लेकर दिल्ली में भी विरोध हो रहा है। रविवार (11 अगस्त) को रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FRODA) ने ऐलान किया है कि 12 अगस्त से पूरे देश में हड़ताल की जाएगी।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, ट्रेनी डॉक्टर की हत्या करने वाले आरोपी संजय रॉय ने ​​​​​​4 शादियां की थीं। संजय के गलत बर्ताव के कारण 3 पत्नियां उसे छोड़ चुकी हैं। चौथी पत्नी की कैंसर के कारण पिछले साल मौत हो चुकी है।

9 अगस्त की सुबह आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। पुलिस ने संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने रेप और हत्या की बात कबूल की। फिलहाल संजय 14 दिन की पुलिस कस्टडी में है।

ईयरफोन से पकड़ा गया संजय
पुलिस के मुताबिक, ट्रेनी डॉक्टर की बॉडी 9 अगस्त को सुबह हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में मिली थी। क्राइम सीन पर एक ब्लूटूथ ईयरफोन भी मिला था। CCTV फुटेज में आरोपी संजय सुबह 4 बजे सेमिनार हॉल में अंदर जाते दिखाई दिया।

इस दौरान उसने कानों में ईयरफोन लगाया हुआ था। कुछ देर बाद जब वह हॉल से बाहर आया तो उसके पास ईयरफोन नहीं था। इसके बाद संजय समेत कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

पुलिस ने क्राइम सीन पर मिले ईयरफोन को सभी संदिग्धों के फोन से कनेक्ट करने की कोशिश की। ईयरफोन संजय के फोन से कनेक्ट हो गया। पूछताछ के दौरान संजय ने रेप और मर्डर की बात कबूली।

संजय हॉस्पिटल में पुलिस की मदद के लिए सिविक वॉलंटियर के तौर पर काम करता था। उसका हॉस्पिटल के ज्यादातर डिपार्टमेंट में आना-जाना था। पुलिस ने उसे 9 अगस्त को ही गिरफ्तार किया था।

डॉक्टर एसोसिएशन की 12 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल
रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FRODA) ने कोलकाता की घटना के विरोध में 12 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। एसोसिएशन ने आज और कल भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को लिखा। इसमें 12 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल और अस्पतालों में इलेक्टिव सर्विस (इमरजेंसी सर्विस शामिल नहीं) बंद रखने का ऐलान किया है।

ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट, आंख से खून बह रहा था

31 साल की ट्रेनी डॉक्टर रात को 2 बजे अपने 2 जूनियर्स के साथ डिनर करने के बाद हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल गई थी। सुबह 6 बजे उसकी अर्धनग्न बॉडी मिली।

पुलिस ने बताया ट्रेनी डॉक्टर का रेप के बाद मर्डर किया गया। घटना सुबह 3 बजे से 6 बजे के बीच हुई। CCTV में आरोपी संजय 4 बजे सेमिनार हॉल में जाते दिखा।

अटॉप्सी रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे।

उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ और होठों पर भी चोट के निशान थे। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 103 (1) हत्या और सेक्शन 64 (बलात्कार) के तहत केस दर्ज किया और माना कि यह रेप और हत्या का मामला है।

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने भी 3 मेंबर्स का जांच पैनल बनाया है।

घटना के बाद मेडिकल स्टूडेंट्स, भाजपा, कांग्रेस और वाम दलों ने अस्पताल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने CBI जांच की मांग की है।

पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी: यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति जैसा है। रेजिडेंट डॉक्टरों का गुस्सा और मांग जायज है। मैं इसका समर्थन करती हूं। पुलिस ने भी उनकी मांगें मान ली हैं। हमें CBI जांच में कोई परेशानी नहीं है। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मैंने इस मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने का निर्देश दिया है। जरूरत पड़ी तो आरोपियों को फांसी दी जाएगी, हालांकि मैं फांसी की सजा की समर्थक नहीं हूं, लेकिन उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

आरोपी की मां: कोई कह रहा दुष्कर्म किया, कोई कह रहा हत्या की, किसी ने कहा पैसे लिए, आखिर क्या हुआ है यह मुझे नहीं पता है। मैं कुछ नहीं कह सकती, मुझे कुछ भी नहीं पता है। मेरे बेटे ने दबाव में आकर रेप-हत्या की बात कबूल की है। मेरा बेटा ऐसा नहीं है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली: यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और जघन्य घटना है, इस पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। यह बिल्कुल सही नहीं है। महिला सुरक्षा को लेकर और नज़रदारी की ज़रूरत है। यह किसी भी जगह हो सकता है तो ऐसा न हो इसके लिए सिर्फ अस्पताल ही नहीं बल्कि सभी जगह पर CCTV कैमरा और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की आवश्यकता है।

ट्रेनी डॉक्टर रेप-हत्या मामले में जल्द न्याय की मांग करते हुए नर्सों ने शनिवार को कोलकाता में विरोध-प्रदर्शन किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं भी प्रदर्शन में शामिल हुए थे। कांग्रेस नेता ने कहा था कि मामले की जांच कमेटी में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व भी होना चाहिए ताकि निष्पक्ष न्याय हो। वाम दल SFI और DYFI ने मामले के विरोध में पूरे पश्चिम बंगाल में चक्का जाम का ऐलान किया था।

s-db

Tags: kolkataKolkata trainee doctor rape-murder casenationwide strike by resident doctorsRG KAR HOSPITAL
Previous Post

डॉ. वीरेंद्र कुमार कल नई दिल्ली में नशा मुक्त भारत अभियान पर दिलाएंगे सामूहिक शपथ

Next Post

12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल

Next Post
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल

12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

Calcutta Stock Exchange को दोबारा शुरू करने का फैसला व्यावहारिक कारोबार मॉडल पर निर्भर : सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

Calcutta Stock Exchange को दोबारा शुरू करने का फैसला व्यावहारिक कारोबार मॉडल पर निर्भर : सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

01/11/2026
ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

30/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In