• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में मनाया गया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
15/08/2024
in बंगाल
0
ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में मनाया गया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता, 15 अगस्त 2024: रेल मंत्रालय के अधीनस्थ मिनीरत्न-1 कंपनी ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीएल) ने हाइड रोड स्थित कोलकाता वर्क्स परिसर एवं कॉर्पोरेट कार्यालय में धूमधाम और भव्यता के साथ 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मो. असद आलम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर, सभा को संबोधित करते हुए, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मो. असद आलम ने कहा, “आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। ब्रेथवेट दिन-प्रतिदिन सफलता की नई इबारत लिख रहा है। भारतीय रेलवे के लिए वैगनों का निर्माण हो कंटेनर मैन्यूफेक्चरिंग में देश को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, बीसीएल हमेशा से देश के सतत विकास में साथ रहा है। इस वर्ष हमारा प्रयास एंगस वर्क्स यूनिट की फाउंड्री क्षमता को बढ़ा कर कंपनी को बॉगियों के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के टर्नओवर में लगातार वृद्धि हुई है और मुझे उम्मीद है कि हम सबों के प्रयास से इस वर्ष भी उम्मीद के अनुरूप बढ़ोतरी हासिल करेंगे।”

कंपनी के निदेशक (उत्पादन) डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने कहा, “आज कंपनी का कार्यक्षेत्र वैगन बनाने और मरम्मत करने तक सीमित नहीं है। पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत पंद्रह से अधिक राज्यों में कंपनी दर्जनों अलग-अलग परियोजनाओं को कार्यान्वित कर रही है। यह सफलता केवल एक शुरुआत है। हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए, हमें निरंतर बेहतर करने की दिशा में काम करना होगा।”

श्री सौरभ चंद्र मित्रा, निदेशक (वित्त) ने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों से कंपनी की वृद्धि दिन-ब-दिन बढ़ेगी और इस तरह हम एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में भी योगदान दे सकते हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों, ट्रेड-यूनियन नेताओं और सभी स्तरों के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। भद्रेश्वर स्थित एंगस वर्क्स में श्री प्रमोद कुमार सिन्हा, जीएम (आई/सी)-एडब्ल्यू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कर्मचारियों को संबोधित किया। वैगन रिपेयर शॉप, वडलापुडी में, मुख्य परियोजना अधिकारी, श्री सरोज कुमार सेनापति ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Tags: 78th independence dayBCLBraithwaite & Co. Ltd.kolkata
Previous Post

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 78वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश

Next Post

NSCBI AIRPORT में हुआ नवनिर्मित शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन

Next Post
NSCBI AIRPORT में हुआ नवनिर्मित शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन

NSCBI AIRPORT में हुआ नवनिर्मित शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In