• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

शिकायतों में बदलने से पहले करों के संबंध में शंकाओं और चिंताओं का अध‍िकारी करें समाधान : व‍ित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

उदयपुर में नए जीएसटी भवन का वित्‍त मंत्री सीतारमण ने किया उद्घाटन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
23/08/2024
in व्‍यापार
0
शिकायतों में बदलने से पहले करों के संबंध में शंकाओं और चिंताओं का अध‍िकारी करें समाधान : व‍ित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने शुक्रवार (23, अगस्त) को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) (Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC)) के अधिकारियों से आग्रह किया कि वे करों के संबंध में जनता और व्यापारिक समुदाय द्वारा उठाई गई शंकाओं और चिंताओं का सक्रियता से समाधान करें, इससे पहले कि वे शिकायतों में बदल जाएं। वित्‍त मंत्री सीतारमण ने आज राजस्थान (rajasthan) के उदयपुर (udaipur) में नए जीएसटी भवन (GST BHAVAN) का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने संबोधन में कर-संबंधी मुद्दों से निपटने में निवारक दृष्टिकोण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकारी अधिकारियों को समस्याओं को उस स्तर पर हल करने को प्राथमिकता देनी चाहिए, जब वे केवल संदेह के स्तर पर हों, बजाय इसके कि उन्हें पूरी तरह से शिकायतों में तब्दील होने दिया जाए।

Smt @nsitharaman inaugurates the new GST Bhawan in Udaipur, Rajasthan.

Also present on the occasion are Hon’ble MP (LS) Shri Manna Lal Rawat (@RawatML7), Hon’ble MP (RS) Shri Chunnilal Garasiya (@clgarasiya), MLA Shri Phool Singh Meena (@Phoolsmeena) and @cbic_india Chairman… pic.twitter.com/wkktLTC4hu

— Nirmala Sitharaman Office (@nsitharamanoffc) August 23, 2024

वित्त मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के समय से सरकार के मोरेटोरियम और आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) की मदद से छोटे उद्योग संकट से बाहर आ सके हैं। आप अब और आगे बढ़ें और जीएसटी को लेकर आपके मन में कोई संकोच रहना नहीं चाहिए। हमारी ओर से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है कि सभी जीएसटी सेंट्रल जोन और आयुक्तालयों के पास उचित भवन, कार्य स्थल तथा सुविधाएं हों, क्योंकि ये वे स्थान हैं, जहां अधिकारी करदाताओं से बातचीत करते हैं।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से करदाता की शंकाओं को दूर करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि आयुक्तालयों को सूचना साझा करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, क्योंकि इससे शिकायत निवारण में स्वतः कमी आएगी।

इससे पहले राजस्‍थान के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे के दूसरे दिन उदयपुर पहुंचीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुबह नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथजी के ग्वाल झांकी के दर्शन किए, जिसके बाद मंदिर परंपरा के अनुसार रजाई उपरना ओढ़ा कर उनका स्वागत किया गया।

Tags: Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC)GstGST BHAVANrajasthanudaipurUnion Finance Minister Nirmala Sitharaman
Previous Post

“स्कूल सुरक्षा और संरक्षा पर दिशानिर्देश”लागू करें राज्य/केंद्र शासित प्रदेश : शिक्षा मंत्रालय

Next Post

PM MODI ने यूक्रेन को सौंपे चिकित्सा सहायता के BHISHM क्यूब , ज़ेलेंस्की को दिया भारत आने का न्‍यौता

Next Post
PM MODI ने यूक्रेन को सौंपे चिकित्सा सहायता के BHISHM क्यूब , ज़ेलेंस्की को दिया भारत आने का न्‍यौता

PM MODI ने यूक्रेन को सौंपे चिकित्सा सहायता के BHISHM क्यूब , ज़ेलेंस्की को दिया भारत आने का न्‍यौता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.