• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home विदेश

PM MODI ने यूक्रेन को सौंपे चिकित्सा सहायता के BHISHM क्यूब , ज़ेलेंस्की को दिया भारत आने का न्‍यौता

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
23/08/2024
in विदेश
0
PM MODI ने यूक्रेन को सौंपे चिकित्सा सहायता के BHISHM क्यूब , ज़ेलेंस्की को दिया भारत आने का न्‍यौता
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PRIME MINISTER NARENDRA MODI) की शुक्रवार को यूक्रेन (ukrain) यात्रा के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर (Foreign Minister S. Jaishankar) ने कहा कि पीएम मोदी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की (Ukrainian President Vladimir Zelensky) को भारत आने का निमंत्रण दिया है। जयशंकर ने यूक्रेन को भारत द्वारा दी गई मानवीय सहायता के बारे में भी बात की। रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के संदेश पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि भारत का मानना ​​है कि दोनों पक्षों को समाधान खोजने के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए।

यूक्रेन की राजधानी कीव में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एस जयशंकर ने कहा, “1992 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन की यात्रा पर आए है और ऐसे अवसर पर इस तरह का निमंत्रण देना स्वाभाविक है, जैसा उन्होंने इस मामले में किया।इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि अपनी सुविधा के अनुसार राष्ट्रपति जेलेंस्की भारत का दौरा करेंगे।”

विदेश मंत्री जयशंकर ने यूक्रेन को भारत द्वारा प्रदान की गई मानवीय सहायता के बारे में भी बात की और कहा, “अतीत में, हम यूक्रेन को मानवीय सहायता प्रदान करते रहे हैं, और मुझे लगता है कि, अब तक यूक्रेन को 17 खेपें पहुंचाई गई हैं, जो मुख्य रूप से चिकित्सा संबंधी हैं।”

उन्होंने मीडिया को बताया कि भारत ने यूक्रेन को चिकित्सा सहायता के भीष्म (BHISHM) क्यूब सौंपे। इनमें चिकित्सा सहायता उपकरण हैं जो बहुत प्रभावी, कॉम्पैक्ट और कई तरीकों से इस्तेमाल किए जा सकने वाले हैं। कुल 22 टन वजन वाले ये क्यूब आज सौंपे गए।

वहीं, रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के संदेश पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि भारत का मानना ​​है कि दोनों पक्षों को समाधान खोजने के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमर ज़ेलेंस्की से मरिंस्की पैलेस में द्विपक्षीय वार्ता के लिए मुलाकात की।

Tags: bharat-ukrainForeign Minister S. JaishankarPrime Minister Narendra ModiUkrainian President Vladimir Zelensky
Previous Post

शिकायतों में बदलने से पहले करों के संबंध में शंकाओं और चिंताओं का अध‍िकारी करें समाधान : व‍ित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Next Post

आपातकाल लगाना धर्म का अपमान था, यह अधर्म था जिसे न तो नकारा जा सकता है, न माफ किया जा सकता है, न ही नजरअंदाज किया जा सकता है और न ही भुलाया जा सकता है : उपराष्ट्रपति

Next Post
आपातकाल लगाना धर्म का अपमान था, यह अधर्म था जिसे न तो नकारा जा सकता है, न माफ किया जा सकता है, न ही नजरअंदाज किया जा सकता है और न ही भुलाया जा सकता है : उपराष्ट्रपति

आपातकाल लगाना धर्म का अपमान था, यह अधर्म था जिसे न तो नकारा जा सकता है, न माफ किया जा सकता है, न ही नजरअंदाज किया जा सकता है और न ही भुलाया जा सकता है : उपराष्ट्रपति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In