• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

GST दरों को युक्तिसंगत बनाने के लिए शनिवार को जीओएम की बैठक

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
18/10/2024
in व्‍यापार
0
नवंबर 2023 में जीएसटी राजस्व संग्रह 1,67,929 लाख करोड़ रुपये रहा, जिसमें सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की सर्वाधिक वृद्धि दर्ज
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : जीएसटी दरों (GST RATE) को युक्तिसंगत बनाने और स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा प्रीमियम (Health and life insurance premiums) पर मौजूदा दर कम करने के बारे में सुझाव देने के लिए गठित दो मंत्री समूहों (GOM) की शनिवार, 19 अक्टूबर को बैठक होगी। बीमा प्रीमियम दर कम करने के लिए गठित जीओएम की यह पहली बैठक होगी।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई वाला मंत्री समूह बीमा प्रीमियम पर कर की दर को 18 फीसदी से कम करने के बारे में सुझाव देगा। सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में गठित 13 सदस्यीय जीओएम की यह पहली बैठक होगी, जिसका गठन स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर कर लगाने का सुझाव देने के लिए किया गया था।

सम्राट चौधरी की अध्यक्षता वाली 13 सदस्यीय जीओएम में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, मेघालय, पंजाब, तमिलनाडु और तेलंगाना के मंत्री शामिल हैं। मंत्रियों वाले इस पैनल को अक्टूबर के अंत तक जीएसटी परिषद को अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई में एक अन्य मंत्री समूह की भी बैठक होगी, जिसे जीएसटी की दरों को युक्तिसंगत बनाने के लिए गठित किया गया था। इस बैठक में 12 फीसदी स्लैब को कम करने, ज्‍यादा वस्तुओं को पांच फीसदी कर के दायरे में लाने, चिकित्सा एवं औषधि से संबंधित वस्तुओं, साइकिल और बोतलबंद पानी पर करों की दर को युक्तिसंगत बनाने पर चर्चा होगी। ये जीओएम 12 और 18 फीसदी की दरों के विलय की संभावना पर भी चर्चा कर सकता है।

चौधरी की अगुवाई वाली छह सदस्यीय इस मंत्री समूह में आम लोगों के इस्तेमाल वाली वस्तुओं पर कर की दर को कम करने से राजस्व में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए गैस-युक्त (एयरेटेड) पानी और पेय पदार्थों जैसी वस्तुओं पर जीएसटी दरें बढ़ाने पर चर्चा होगी। इस समूह को अक्टूबर के अंत तक अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर 18 फीसदी जीएसटी लगाया जाता है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में केंद्र और राज्यों ने स्वास्थ्य बीमा के प्रीमियम पर जीएसटी से 8,262.94 करोड़ रुपये का राजस्व इकट्ठा किया था। इसके अलावा स्वास्थ्य पुनर्बीमा प्रीमियम पर जीएसटी से 1,484.36 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Tags: GST RATEHealth and life insurance premiums
Previous Post

55वें IFFI के लिए मीडिया प्रतिनिधि पंजीकरण प्रारंभ

Next Post

Personal Financing को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 10 बैंकों के साथ किया समझौता

Next Post
Personal Financing को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 10 बैंकों के साथ किया समझौता

Personal Financing को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 10 बैंकों के साथ किया समझौता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In