• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home विदेश

Israeli के हमले में Southern Lebanon के 29 गांव मलबे में हुए तब्दील

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
06/11/2024
in विदेश
0
Israeli के हमले में Southern Lebanon के 29 गांव मलबे में हुए तब्दील
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल के हमले में दक्षिणी लेबनान के 29 गांव मलबे में तब्दील हो गए ।  इजरायल ने यहां हिजबुल्लाह की सुरंगों को निशाना बनाकर आतंकी समूह की कमर तोड़ दी है।

दक्षिणी लेबनान के गांवों में बार-बार हो रही है तबाही

लेबनान के अखबार बेरूत टुडे ने अपनी खबर में यह दावा सैटेलाइट फुटेज के आधार पर किया है। इसमें कहा गया है कि दक्षिणी लेबनान का मेस अल जबल गांव चार नवंबर को इजरायली सेना के शक्तिशाली विस्फोटों में मटियामेट हो गया। यहां विनाश के अलावा कुछ नहीं बचा है। हिजबुल्लाह आतंकवादियों को सीमा से पीछे धकेलने के उद्देश्य से किए जा रहे हमलों से दक्षिणी लेबनान के गांवों में बार-बार तबाही हो रही है।

इजराइल ने सीमा पर कम से कम 29 गांवों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया

म्हाइबेब, मारवाहीन,ओडाइसेह, कफ्र किला हौला और एतारौन गांवों में सब कुछ सेकेंडों में मलबे में तब्दील हो गया। इनफार्मेशन इंटरनेशनल के अनुसंधान निदेशक मोहम्मद शामे उद्दीन का दावा है कि इजराइल ने सीमा पर कम से कम 29 गांवों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। लेबनान के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा कि इजरायली सेना का यह अभियान युद्ध अपराध है। इस पर इजरायल ने कहा कि उसका मकसद सीमा क्षेत्र में हिजबुल्लाह के सुरंगों के नेटवर्क को नेस्तनाबूद करना है।

एयर स्ट्राइक में कम से कम 25 लोग मारे गए और 32 अन्य घायल हो गए

लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, लेबनान में मंगलवार को इजरायल की एयर स्ट्राइक में कम से कम 25 लोग मारे गए और 32 अन्य घायल हो गए।  इजरायल ने माउंट लेबनान के चौफ जिले के बारजा में एक आवासीय अपार्टमेंट को निशाना बनाया। इस हमले में 15 लोग मारे गए। गांवों और कस्बों में हुए हमले में 10 अन्य लोग हताहत हुए हैं। इजरायल ने लेबनान और सीरिया के बीच मस्ना-जदीदत याबूस सीमा क्रॉसिंग पर एक वाहन को निशाना बनाया।

इस बीच, हिजबुल्लाह ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने गोलान में इजरायल की 810वीं हरमोन ब्रिगेड के मुख्यालय माले गोलानी बैरक पर रॉकेटों से हमला किया। कई इजरायली शहरों में भी रॉकेट दागे हैं।

Tags: Israeli attacksouthern Lebanon
Previous Post

International Film Festival of India में फिल्म बाजार के व्यूइंग रूम में दिखाई जाएंगी 208 फिल्में

Next Post

INDIA-AMERICA संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक बार फिर मिलकर काम करने की उम्मीद: PM MODI

Next Post
INDIA-AMERICA संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक बार फिर मिलकर काम करने की उम्मीद: PM MODI

INDIA-AMERICA संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक बार फिर मिलकर काम करने की उम्मीद: PM MODI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In