• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

केंद्र ने बंगाल में अग्निशमन सेवाओं के लिए 376.76 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी मंजूरी

Centre approves projects worth Rs 376.76 crore for fire services in Bengal

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
11/11/2024
in देश, बंगाल
0
सरकार ने ‘स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी)’ को 5 और साल के लिए UAPA के तहत ‘विधिविरुद्ध संगठन’ किया घोषित
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) की अध्यक्षता में आज सोमवार को एक उच्च स्तरीय समिति ने राज्यों में अग्निशमन सेवाओं (Firefighting services) के विस्तार और आधुनिकीकरण योजना के तहत छत्तीसगढ़ (chattisgarh), ओडिशा (orissa)और पश्चिम बंगाल (west bengal) के लिए 725.62 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक समिति ने छत्तीसगढ़ के लिए 147.76 करोड़ रुपये, ओडिशा के लिए 201.10 करोड़ रुपये और पश्चिम बंगाल के लिए 376.76 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं। बता दें कि उच्च स्तरीय समिति में केंद्रीय वित्त मंत्री, कृषि मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष सदस्य के रूप में शामिल होते हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आपदा प्रतिरोधी भारत के विजन को पूरा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय ने देश में आपदाओं का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए कई पहलें की हैं। भारत में आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रणाली को मजबूत करके आपदाओं के दौरान जान-माल को होने वाले किसी भी बड़े नुकसान को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण योजना के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) के तहत कुल 5000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं जिनमें से अब तक 15 राज्यों के 2542.12 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में इस वर्ष राज्यों को 21,026 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की जा चुकी है। इसमें 26 राज्यों को राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से 14,878.40 करोड़ रुपये, 15 राज्यों को राष्ट्रीय आपदा शमन निधि (एनडीआरएफ) से 4,637.66 करोड़ रुपये, 11 राज्यों को राज्य आपदा शमन निधि (एसडीएमएफ) से 1,385.45 करोड़ रुपये तथा 3 राज्यों को राष्ट्रीय आपदा शमन निधि (एनडीएमएफ) से 124.93 करोड़ रुपये शामिल हैं।

Tags: ChattisgarhFirefighting servicesorissaUnion Home Minister Amit Shahwest bengal
Previous Post

11 नवम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post

Prime Minister’s Internship Scheme के लिए पंजीकरण की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ाई गई

Next Post
Prime Minister’s Internship Scheme के लिए पंजीकरण की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ाई गई

Prime Minister's Internship Scheme के लिए पंजीकरण की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ाई गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.