• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 से 27 जुलाई तक रहेंगी ओडिशा की यात्रा पर

भुवनेश्वर में ओडिशा राजभवन के एक नए भवन खंड की रखेंगी आधारशिला

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
24/07/2023
in देश
0
भारत की राष्ट्रपति नई दिल्ली में राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार-2022 करेंगी प्रदान
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) 25 से 27 जुलाई, 2023 तक ओडिशा (odisha)की यात्रा पर रहेंगी। राष्ट्रपति 25 जुलाई, 2023 की शाम को अटूट-बंधन परिवार द्वारा प्रायोजित चिकित्सा विद्यार्थियों के एक समूह के साथ बातचीत करेंगी और भुवनेश्वर (Bhubaneswar) में ओडिशा राजभवन (Odisha Raj Bhavan) के एक नए भवन खंड की आधारशिला रखेंगी।

75वें वर्ष के समापन समारोह में होंगी सम्मिलित

राष्ट्रपति 26 जुलाई, 2023 को कटक में उड़ीसा उच्च न्यायालय (Orissa High Court) के 75वें वर्ष के समापन समारोह में सम्मिलित होंगी। राष्ट्रपति उसी दिन कटक के श्री रामचन्द्र भञ्ज चिकित्सा महाविद्यालय (Shri Ramchandra Bhanj Medical College)और अस्पताल के वार्षिक समारोह को भी संबोधित करेंगी तथा कटक में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ओडिशा (National Law University Odisha) के दीक्षांत समारोह (convocation) में भाग लेंगी।

“लाइटहाउस कॉम्प्लेक्स” की रखेंगी आधारशिला

राष्ट्रपति 27 जुलाई, 2023 को ओडिशा राजभवन में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। राष्ट्रपति उसी दिन राष्ट्रव्यापी संगोष्ठी और सम्मेलन आयोजित करने के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के इस वर्ष के विषय “सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष” का शुभारंभ करेंगी और दसाबतिया, तमांडो, भुवनेश्वर में इसके “लाइटहाउस कॉम्प्लेक्स” (Lighthouse Complex) की आधारशिला रखेंगी।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: BhubaneswarLighthouse ComplexOdisha Raj BhavanOrissa High CourtPresident Draupadi MurmuPresident Smt. Draupadi Murmu will be on a visit to Odisha from 25 to 27 JulyShri Ramchandra Bhanj Medical Collegeउड़ीसा उच्च न्यायालयओडिशा राजभवनदीक्षांत समारोहराष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ओडिशालाइटहाउस कॉम्प्लेक्सश्री रामचन्द्र भञ्ज चिकित्सा महाविद्यालय
Previous Post

सीएम ममता बनर्जी ने क‍िया ‘जेआईएस स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च’ का उद्घाटन

Next Post

राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार किए प्रदान

Next Post
राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार किए प्रदान

राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार किए प्रदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.