• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home खेल

डॉ. मांडविया ने स्वच्छ खेलों का किया समर्थन, ‘नो योर मेडिसिन’ ऐप का किया शुभारंभ

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
14/11/2024
in खेल
0
डॉ. मांडविया ने स्वच्छ खेलों का किया समर्थन, ‘नो योर मेडिसिन’ ऐप का किया शुभारंभ
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया (Union Minister of Youth Affairs and Sports Dr. Mansukh Mandaviya) ने खेलों में डोपिंग के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अपील की शुरुआत की है, जिसमें एथलीटों, कोचों और पूरे खेल समुदाय से राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (एनएडीए) भारत के ‘अपनी दवा के बारे में जाने (केवाईएम)’ ऐप को अपनाने का आग्रह किया गया है। इस अभिनव टूल का उद्देश्य एथलीटों को प्रासंगिक महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना है, जिससे उन्हें अनजाने में डोपिंग से बचने और खेल में निष्पक्षता बनाए रखने में मदद मिल सके।

अपने संदेश में डॉ. मांडविया ने खेलों में ईमानदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, कहा, “हमारे एथलीट देश का गौरव हैं और उनके लिए स्वच्छ और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का समर्थन करने वाले टूल्‍स तक पहुँच होना आवश्यक है। मैं सभी एथलीटों, कोचों और खेल पेशेवरों को अनजाने में होने वाली डोपिंग को खत्म करने तथा निष्पक्ष और पारदर्शी खेल संस्कृति में योगदान देने के लिए केवाईएम ऐप डाउनलोड करने और उसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता हूँ।”

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0018E3Y.jpg

केवाईएम ऐप नाडा इंडिया के व्यापक मिशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य डोपिंग रोधी जागरूकता और शिक्षा को बढ़ाना है, जिससे एथलीटों को पाक-साफ रहने के लिए आवश्यक जानकारी मिल सके। उपयोगकर्ताओं इस ऐप से आसानी से पता लगा सकते हैं कि किसी विशिष्ट दवा या उसके अवयवों में विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा प्रतिबंधित कोई पदार्थ है या नहीं। इस त्वरित और निर्बाध सत्यापन की पेशकश करके, केवाईएम ऐप एथलीटों को सूचित रहने और खेल की अखंडता को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे निष्पक्ष और नैतिक खेल भावना की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

इमेज और ऑडियो सर्च की इसकी अनूठी विशेषताएं, उपयोगकर्ता को अपनी खेल श्रेणी का चयन करने और विशिष्ट खेल से संबंधित जानकारी खोजने में सक्षम बनाती हैं, जिससे उपयोगकर्ता के लिए वांछित जानकारी तक आसानी से पहुंचना आसान हो जाता है।

केवाईएम ऐप के लिए लिंक:

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nada.doppingapp&hl=en&gl=US

एनएडीए इंडिया की वेबसाइट के लिए लिंक : https://nadaindia.yas.gov.in/

केवाईएम के लिए QR कोड:

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002AAJ9.png

Tags: 'Know Your Medicine' appDr. Mandaviya
Previous Post

मधुमेह एक राष्ट्रीय मुद्दा है, केवल चिकित्सकों की अकेले जिम्मेदारी नहीं : डॉ. सिंह

Next Post

UPSC ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2024 का अंतिम परिणाम किया घोषित

Next Post
Upsc Recruitment Results : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जनवरी, 2024 में भर्ती परिणामों को किया गया जारी, देखें पूरी सूची

UPSC ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2024 का अंतिम परिणाम किया घोषित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In