• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

UPSC ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2024 का अंतिम परिणाम किया घोषित

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
14/11/2024
in देश
0
Upsc Recruitment Results : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जनवरी, 2024 में भर्ती परिणामों को किया गया जारी, देखें पूरी सूची
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने गुरुवार को संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS)-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यूपीएससी ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सम्मिलित चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2024 की लिखित परीक्षा (भाग-I) तथा उसके बाद सितम्बर से नवम्बर, 2024 तक आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण (भाग-II) के परिणाम के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किए गए हैं।

श्रेणी-1 के लिए कुल 165 उम्मीदवारों को तथा श्रेणी-II के लिए 600 उम्मीदवारों को अनुशंसित किया गया है। इसके अलावा 304 अनुशंसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी प्रोविजनल है।

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2024 का अंतिम परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

उपर्युक्त पदों पर नियुक्तियां उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के अनुसार की जाएंगी तथा उम्मीदवारों द्वारा सभी निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने तथा सभी पूर्व-नियुक्ति औपचारिकताओं और सत्यापनों को संतोषजनक ढंग से पूरा करने के बाद होंगी। पदों पर उम्मीदवारों का आवंटन उनके द्वारा प्राप्त रैंक तथा उनके द्वारा व्यक्त की गई वरीयता के अनुसार किया जाएगा।

परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को नियुक्ति का प्रस्ताव तब तक जारी नहीं किया जाएगा जब तक आयोग ऐसे उम्मीदवारों से अपेक्षित मूल दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कर लेता।

संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा भवन के पास एक ‘सुविधा काउंटर’ है। उम्मीदवार इस परीक्षा से संबंधित कोई भी जानकारी व स्पष्टीकरण कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच इस काउंटर से व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नंबर 011-23385271 और 011-23381125 पर प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम के प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर मार्कशीट आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Tags: Combined Medical Services Examination 2024upsc
Previous Post

डॉ. मांडविया ने स्वच्छ खेलों का किया समर्थन, ‘नो योर मेडिसिन’ ऐप का किया शुभारंभ

Next Post

UPPSC ने वापस लिया फैसला, अब एक दिन एक शिफ्ट में होगी PCS की परीक्षा

Next Post
UPPSC ने वापस लिया फैसला, अब एक दिन एक शिफ्ट में होगी PCS की परीक्षा

UPPSC ने वापस लिया फैसला, अब एक दिन एक शिफ्ट में होगी PCS की परीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.