• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद निर्वाचन आयोग ने बंगाल के मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण को सौंपी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
02/04/2026
in बंगाल
0
NIA ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में SRINAGAR में नौ स्थानों पर की छापेमारी
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव की जांच बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी। दिल्ली में निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए की एक टीम शुक्रवार को राज्य में मौजूद रहेगी।

पश्चिम बंगाल को ‘‘सबसे अधिक ध्रुवीकरण वाला राज्य’’ बताते हुए, उच्चतम न्यायालय ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों के घेराव और हमले पर प्रशासन की ‘‘पूर्ण विफलता’’ और निष्क्रियता पर कड़ी नाराजगी जताई और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या एनआईए से जांच कराए जाने का निर्देश दिया। निर्वाचन आयोग ने दो अप्रैल को एनआईए को लिखे पत्र में न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए उसे बुधवार की घटना की जांच करने का निर्देश दिया।

घेराव की घटना की कड़ी निंदा करते हुए न्यायालय ने कहा कि यह घटना “राज्य प्रशासन की पूर्ण विफलता को भी उजागर करती है” और “न्यायिक अधिकारियों को धमकाने का न सिर्फ एक बेशर्म प्रयास” था, बल्कि यह शीर्ष अदालत के अधिकार को चुनौती देने के बराबर भी था। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को चुनाव होंगे।

यह घटना मालदा जिले के कालियाचक इलाके में एसआईआर कवायद के दौरान हुई जब ‘‘असामाजिक तत्वों’’ ने बुधवार को एक खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय में अपराह्न साढ़े तीन बजे से सात न्यायिक अधिकारियों का घेराव किया। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार आधी रात के आसपास सुरक्षा बलों ने उन न्यायिक अधिकारियों को मुक्त कराया, जिनका घेराव किया गया था।

___________________________________________________________________________________________________________________

Tags: CBIElection Commission of IndiaMALDANIAsupreme court
Previous Post

पश्चिम बंगाल में व‍िधानसभा चुनाव से पहले 274 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब और मादक पदार्थ जब्त

Next Post

UIDAI ने मैपल्स ऐप में REGISTER AADHAR CENTRE प्रदर्शित करने के लिए मैपमाईइंडिया के साथ की साझेदारी

Next Post
UIDAI ने मैपल्स ऐप में REGISTER AADHAR CENTRE प्रदर्शित करने के लिए मैपमाईइंडिया के साथ की साझेदारी

UIDAI ने मैपल्स ऐप में REGISTER AADHAR CENTRE प्रदर्शित करने के लिए मैपमाईइंडिया के साथ की साझेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In