• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

एस बी पार्क सार्वजनिन दुर्गोत्सव की ओर से इस वर्ष पूजा में “एलाम नोतुन देशे” थीम को किया गया लॉन्च

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
07/08/2023
in बंगाल
0
एस बी पार्क सार्वजनिन दुर्गोत्सव की ओर से इस वर्ष पूजा में “एलाम नोतुन देशे” थीम को किया गया लॉन्च
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : प्रत्येक वर्ष अपने आयोजन में एक नया सोच और अनोखी उत्सव शैली के लिए शहर के सबसे आकर्षक पूजाओं में से एक एस बी पार्क सार्वजनिन की ओर से शनिवार को कोलकाता प्रेस क्लब में इस बार ‘एलाम नोतुन देशे’ (हम एक नए देश में आये हैं) थीम को लॉन्च किया गया।

 

शहर के ठाकुरपुकुर इलाके में स्थित स्टेट बैंक पार्क (एस बी पार्क) सार्वजनिन दुर्गोत्सव कमेटी ने दुर्गापूजा में इससे जुड़े गहन विचारों की छाप छोड़ी है। इस वर्ष एस बी पार्क सर्बोजनिन दुर्गोत्सव की ओर से 53वां वर्ष में पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

इस संवाददाता सम्मेलन में समाज की प्रतिष्ठित हस्तियों में जैसे: संपूर्णा लाहिड़ी (अभिनेत्री और एसबी पार्क सर्बोजनिन दुर्गोत्सव 2023 की ब्रांड एंबेसडर), जॉय सरकार (संगीत निर्देशक) जिन्होंने इस वर्ष का थीम संगीत बनाया है। इसके अलावा रामानंद बंद्योपाध्याय (कलाकार) जिन्होंने इस वर्ष की मूर्ति डिजाइन की है, अरिघना साहा (सहायक कलाकार), शिवशंकर दास (मुख्य डिजाइनर और केंद्रीय विषय के कलाकार), बरुण कर (लाइट डिजाइनर, विजिटिंग फैकल्टी, एनएसडी, नई दिल्ली और थिएटर निर्देशक) के साथ मृणाल कांति मंडल (नेशनल सेल्स मैनेजर, सिका इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) के साथ समाज की कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां इस मौके पर मौजूद थे।

 

हम एक नए देश में आये हैं

मीडिया से बात करते हुए क्लब के अध्यक्ष संजय मजूमदार ने कहा, “एस बी पार्क सर्बोजनिन” को अपने इस वर्ष के थीम – ‘एलाम नोतुन देशे’ (हम एक नए देश में आये हैं) के साथ 53 वें वर्ष के आयोजन करने पर बहुत गर्व है। इस कठिन घड़ी में, जब चारों ओर दुनिया में राजनीति, धर्म, पूंजीवाद और बड़े पैमाने पर उभरते जलवायु संकट के कारण हर पल जीवन संकीर्ण होती जा रही है, इनके बीच एस बी पार्क ने अपने पूजा मंडप में थीम के जरिए कलात्मक कल्पना के माध्यम से इसका समाधान दिखाने की कोशिश की है। इस आयोजन में देश के हर राज्य के लोग आते हैं। इसे देखते हुए यहां के हर बैनर को देश के हर राज्य में वहां के क्षेत्रीय भाषा में प्रदर्शित किया जाएगा। हमें विश्वास है कि लोग इस साल भी हमारा प्रयास यहां आनेवाले दर्शकों को पसंद आयेगा। उन्होंने इस राज्य के अलावा देश के हर कोने में रहनेवाले सभी लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ यहां होनेवाली पूजा में आने के लिए आमंत्रित किया।

 

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: durga pujadurga puja 2023SB Park Sarvajanin Durgotsavएस बी पार्क सार्वजनिन दुर्गोत्सव
Previous Post

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CRCS-सहारा रिफन्ड पोर्टल के माध्यम से सहारा समूह की सहकारी समितियों के वैध जमाकर्ताओं को की धनराशि ट्रांसफर

Next Post

कोलकाता हवाईअड्डे पर विमानन सुरक्षा सप्ताह (31 जुलाई से 5 अगस्त ) का हुआ आयोजन

Next Post
कोलकाता हवाईअड्डे पर विमानन सुरक्षा सप्ताह (31 जुलाई से 5 अगस्त ) का हुआ आयोजन

कोलकाता हवाईअड्डे पर विमानन सुरक्षा सप्ताह (31 जुलाई से 5 अगस्त ) का हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.