• Contact Us
Thursday, October 29, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने के लिए की गई है भ्रष्टाचार निरोधी सेल की स्थापना : राज्‍यपाल

पश्‍च‍िम बंगाल  : राज्यपाल ने खोला भ्रष्टाचार निरोधी सेल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
02/08/2023
in बंगाल
0
विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने के लिए की गई है भ्रष्टाचार निरोधी सेल की स्थापना : राज्‍यपाल
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्‍च‍िम बंगाल राज्यपाल सीवी आनंद बोस (West Bengal Governor CV Anand Bose) के भ्रष्टाचार के मुद्दों पर लोगों से सीधे जानकारी हासिल करने के लिए राजभवन (Raj Bhavan) में एक विशेष सेल खोलने के फैसले को लेकर राजभवन और राज्य सचिवालय (state secretariat) के बीच खींचतान बढ़ती दिख रही है। प्रस्तावित भ्रष्टाचार निरोधी सेल (anti corruption cell) राज्य में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों के दौरान राजभवन परिसर के भीतर खोले गए शांति कक्ष से संचालित होगा, जिसके माध्यम से अधिकारियों को चुनाव संबंधी हिंसा और रक्तपात की घटनाओं के बारे में जनता से सीधी शिकायतें मिली थीं।

विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सेल का गठन

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आज कहा कि भ्रष्टाचार निरोधी सेल की स्थापना मूल रूप से विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने के लिए की गई है क्योंकि राज्यपाल राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हैं। लेकिन भ्रष्टाचार एक सर्वव्यापी मुद्दा है। जब भी किसी को भ्रष्टाचार के प्रयास का पता चलता है तो वे इसकी सूचना सेल को देने के लिए स्वतंत्र हैं। हम उन शिकायतों का विश्लेषण करेंगे, मामले को उचित अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे और मामले पर कार्रवाई भी करेंगे। यह एक तरह की नैतिक पुलिसिंग होगी। कानूनी तौर पर संबंधित विभाग भी आवश्यक कार्रवाई करेगा।

शिक्षा प्रणाली पर पूर्ण नियंत्रण करने का एक स्पष्ट प्रयास : शिक्षा मंत्री

राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु के अनुसार यह शिक्षा प्रणाली पर पूर्ण नियंत्रण करने का एक स्पष्ट प्रयास है। उन्होंने कहा कि राजभवन की ओर से इस तरह का हस्तक्षेप सभी गैर-भाजपा शासित राज्यों में हो रहा है। लेकिन बंगाल में उस हस्तक्षेप ने अभूतपूर्व रूप ले लिया है। उन्होंने राज्य शिक्षा विभाग पर चर्चा किए बिना इस सेल को खोलने का फैसला किया है, जिससे ऐसा लगता है कि वह पहले ही मानकर चल रहे हैं कि विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा है। हालांकि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शमिक भïट्टाचार्य ने कहा है कि राज्यपाल को अपने कार्यालय में रिकार्ड रखने का पूरा अधिकार है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..

Tags: anti corruption cellRaj Bhavanstate secretariatWest Bengal Governor CV Anand Boseपश्‍च‍िम बंगाल राज्यपाल सीवी आनंद बोसभ्रष्टाचार निरोधी सेलराजभवन
Previous Post

हमारे वीर शहीद पुरुषों और महिलाओं के सम्मान में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान किया जाएगा शुरू : प्रधानमंत्री

Next Post

बाल देखभाल गृहों की निगरानी के लिए किया गया ‘मासी पोर्टल’ का शुभारंभ

Next Post
बाल देखभाल गृहों की निगरानी के लिए किया गया ‘मासी पोर्टल’ का शुभारंभ

बाल देखभाल गृहों की निगरानी के लिए किया गया 'मासी पोर्टल' का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक

चोरबागान पूजा पंडाल भगदड़ : आयोजकों की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : टीएमसी सांसद अभिषेक

29/10/2026
मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

29/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In