• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

आकाश ने लॉन्च किया ANTHE 2025, छात्रों के लिए 100% तक की स्कॉलरशिप और 2.5 करोड़ रूपये के कैश अवॉर्ड की घोषणा

AESL ने स्कॉलरशिप और एडमिशन के लिए 'आकाश इनविक्टस ऐस टेस्ट' किया लॉन्च

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
01/08/2025
in बंगाल
0
आकाश ने लॉन्च किया ANTHE 2025, छात्रों के लिए 100% तक की स्कॉलरशिप और 2.5 करोड़ रूपये के कैश अवॉर्ड की घोषणा
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता :  : आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने अपने प्रमुख इनिशिएटिव एंथे 2025 (आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम) की शुरुआत का ऐलान किया। एंथे 2025 का मकसद, कक्षा 5वीं से 12वीं तक के छात्रों को चुनौतियों से लड़ने और असली प्रॉब्लम सॉल्वर बनने के लिए प्रेरित और सशक्त बनाना है। एंथे 2025 में स्टूडेंट्स को 250 करोड़  रूपये तक की स्कॉलरशिप (100% तक) दी जा रही है, जो क्लासरूम, आकाश डिजिटल और इन्विक्टस कोर्सेस पर लागू होगी। इसके साथ ही 2.5 करोड़ रूपये तक के कैश अवॉर्ड्स भी दिए जा रहे हैं, जो मेडिकल या इंजीनियरिंग में सक्सेसफुल करियर का सपना ९देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए मददगार साबित होंगे।

यह एग्जाम स्टूडेंट्स के लिए NEET, JEE, State CETs, NTSE और Olympiads जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की बेस्ट कोचिंग पाने का रास्ता खोलता है, जो आकाश के एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा दी जाती है।

इन्विक्टस ऐस टेस्ट लॉन्च

आकाश अब इन्विक्टस ऐस टेस्ट लॉन्च कर रहा है – एक स्कॉलरशिप परीक्षा, जो कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए आकाश इन्विक्टस जेईई एडवांस्ड प्रिपरेशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए है। यह एक नेशनल-लेवल एलिजिबिलिटी-कम-स्कॉलरशिप टेस्ट है, जो 24 अगस्त, 31 अगस्त और 7 सितंबर 2025 को आयोजित होगा। तीन घंटे की यह परीक्षा (सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक) ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध होगी, जिसकी एप्लिकेशन फीस ₹300 है। जो छात्र बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, उन्हें 100% तक की स्कॉलरशिप और शानदार कैश प्राइज दिए जाएंगे।

आकाश इन्विक्टस प्रोग्राम देश के चुनिंदा इन्विक्टस सेंटर्स पर उपलब्ध है, जिनमें शामिल हैं: दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, देहरादून, भोपाल, इंदौर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, रोहतक, हैदराबाद, नमक्कल, कोयंबटूर, भुवनेश्वर, रांची, त्रिची, विशाखापट्टनम, मुंबई, कोलकाता, दुर्गापुर और पटना।

प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार “इस साल से हम इन्विक्टस ऐस टेस्ट भी लॉन्च कर रहे हैं, जो स्कॉलरशिप और आकाश इन्विक्टस कोर्स में एडमिशन के लिए होगा। यह एडवांस JEE की तैयारी के लिए डिज़ाइन किया गया एक प्रीमियम प्रोग्राम है, जिसमें छात्रों की कॉन्सेप्ट समझ और कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी को परखा जाएगा।”

यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जाएगी, जिससे देशभर के छात्रों को फ्लेक्सिबिलिटी और पहुंच मिल सके। ऑनलाइन परीक्षा 4 से 12 अक्टूबर 2025 तक होगी, जिसमें छात्र अपनी सुविधा से एक घंटे का स्लॉट चुन सकते हैं। ऑफलाइन एग्जाम 5 और 12 अक्टूबर 2025 को देशभर के 415 से ज़्यादा आकाश सेंटर्स पर होगा, जो 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं।

एंथे 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। छात्र ऑनलाइन https://anthe.aakash.ac.in/home पर या नजदीकी Aakash सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एग्जाम फीस ₹300 है (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों के लिए)। शुरुआती आवेदन करने वालों को 50% की छूट मिलेगी। ऑनलाइन एग्जाम के लिए आवेदन की आखिरी तारीख चुने गए एग्जाम डेट से 3 दिन पहले और ऑफलाइन के लिए 7 दिन पहले है। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 5 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

एंथे 2025 का रिजल्ट चरणबद्ध रूप में घोषित होगा। कक्षा 10 का परिणाम 24 अक्टूबर, कक्षा 7 से 9 का 29 अक्टूबर, कक्षा 5 और 6 का 1 नवंबर और कक्षा 11-12 का रिजल्ट 4 नवंबर को आएगा। सभी रिजल्ट एंथे की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

यह परीक्षा एक घंटे की होगी जिसमें 40 मल्टीपल चॉइस सवाल होंगे। कक्षा 5-9 के छात्रों के लिए सवाल फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स और मेंटल एबिलिटी से होंगे। कक्षा 10 के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मेंटल एबिलिटी से, और इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और मेंटल एबिलिटी से होंगे। इसी तरह, कक्षा 11-12 के NEET वाले छात्रों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी से और इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से सवाल होंगे।

___________________________________________________________________________________________________

Tags: AESL
Previous Post

बंगाल सरकार ने फेरबदल में 34 भारतीय वन सेवा अधिकारियों का किया तबादला

Next Post

भारत में टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों को 11 टीके दिए जाते हैं मुफ्त

Next Post
भारत में टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों को 11 टीके दिए जाते हैं मुफ्त

भारत में टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों को 11 टीके दिए जाते हैं मुफ्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In