• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

बंधन बैंक इस वित्तीय वर्ष में लाएगा क्रेड‍िट कार्ड : एमडी और सीईओ, पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
30/10/2025
in बंगाल
0
बंधन बैंक 200 नये ब्रांच खोलगा, पूरी तरह से ड‍िज‍िटल सेवाओं पर ध्‍यान : एमडी एंड सीईओ पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : बंधन बैंक ने आज यान‍ि की गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान एक पत्रकार द्वारा पूछे गये सवाल की क्‍या बंधन बैंक अपना क्रेड‍िट कार्ड लाएगा इसके जवाब में बंधन बैंक के एमडी और सीईओ, पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा क‍ि बंधन बैंक जल्‍द ही अपना क्रेड‍िट कार्ड लाएगा और इसकी तैयारी कर कर रहा है। उम्‍मीद करते है क‍ि अगली त‍िमाही या चौथी त‍िमाह में लांच हो जाएगा । इस व‍ितीय वर्ष में हम क्रेड‍िट कार्ड ले आएंगे।

 

बंधन बैंक त‍िमाही पर‍िणाम 

बंधन बैंक (bandhan bank) ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। बैंक का कुल कारोबार 9% बढ़कर 2.98 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कुल जमा में बैंक की खुदरा हिस्सेदारी अब लगभग 71% है। दूसरी तिमाही में हुई कारोबारी वृद्धि बैंक के विस्तारित वितरण नेटवर्क, बेहतर परिचालन दक्षता और अनुकूल कारोबारी माहौल के कारण हुई।

बैंक अब भारत के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 35 में 6,350 से अधिक बैंकिंग आउटलेट्स के माध्यम से 3.23 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। बंधन बैंक में कार्यरत कर्मचारियों की कुल संख्या 73,500 से अधिक है।

वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के दौरान, बैंक ने अपने जमा आधार में साल-दर-साल 11% की वृद्धि दर्ज की, और अब जमा बही 1.58 लाख करोड़ रूपये हो गई है। इसी अवधि में कुल अग्रिम 1.40 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं। चालू खाता और बचत खाता (CASA) अनुपात 28% है। बैंक का पूँजी पर्याप्तता अनुपात (CAR), जो वित्तीय स्थिरता का एक प्रमुख संकेतक है, 18.6% के मज़बूत स्तर पर है, जो नियामक सीमा से काफी ऊपर है।

बैंक के प्रदर्शन पर बोलते हुए, एमडी और सीईओ, पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, “बंधन बैंक का वर्तमान तिमाही प्रदर्शन बैंक के लिए एक संक्रमणकालीन चरण को दर्शाता है क्योंकि हम एक अधिक विविध और लचीले पोर्टफोलियो की ओर निरंतर अग्रसर हैं। इस परिवर्तन को आगे बढ़ाते हुए, हम अपने हितधारकों के लिए स्थायी दीर्घकालिक मूल्य सृजन हेतु एक संतुलित लाभदायक वृद्धि हासिल करना चाहते हैं। प्रौद्योगिकी में नवाचार पर ध्यान केंद्रित करके, अपनी प्रक्रियाओं को परिष्कृत करके, और उत्पादों और लोगों की क्षमताओं को बढ़ाकर, हम बंधन बैंक 2.0 के विकास के अगले चरण को आगे बढ़ाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।”

बैंक अपने परिसंपत्ति आधार में विविधता लाने पर केंद्रित है, जिसमें खुदरा पोर्टफोलियो के विस्तार पर रणनीतिक ज़ोर दिया जा रहा है। दक्षता बढ़ाने, उत्पादकता में सुधार लाने और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजिटलीकरण में तेज़ी लाना हमारी प्राथमिकता बनी हुई है।

_____________________________________________________________________________________________________________

 

 

Tags: Bandhan Bank to launch credit card this financial year: MD & CEOPartha Pratim Sengupta
Previous Post

AICTE ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन को गति देने के लिए उद्योग-अकादमिक क्षेत्र के बीच मज़बूत तालमेल का किया आह्वान

Next Post

डॉ. सुकांत मजूमदार ने आईआईएम कलकत्ता में भारत अनुसंधान यात्रा 2025 को दिखाई हरी झंडी

Next Post
डॉ. सुकांत मजूमदार ने आईआईएम कलकत्ता में भारत अनुसंधान यात्रा 2025 को दिखाई हरी झंडी

डॉ. सुकांत मजूमदार ने आईआईएम कलकत्ता में भारत अनुसंधान यात्रा 2025 को दिखाई हरी झंडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.