• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

25 हजार से अधिक नियुक्त शिक्षकों की हुई नौकरी रद्द व 12 % ब्‍याज समेत देना होगा वेतन वापस

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
22/04/2024
in बंगाल
0
25 हजार से अधिक नियुक्त शिक्षकों की हुई नौकरी रद्द व 12 % ब्‍याज समेत देना होगा वेतन वापस
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली :  कलकत्ता हाई कोर्ट ने शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले  में सोमवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए 2016 के स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) पैनल के अनुसार की गई सभी नियुक्तियों को रद्द करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने इस मामले में करीब 25 हजार से अधिक नियुक्त हुए शिक्षकों की नौकरी रद्द कर दी है। केवल इतना ही नहीं कोर्ट ने फैसले में यह भी कहा कि अवैध तरीके से नियुक्त  शिक्षकों से वेतन को ब्याज सहित वसूला जाएगा।

12 फीसदी के हिसाब से ब्याज लगाकर रुपये की वसूली होगी

जस्टिस देवांग्शु बसाक और जस्टिस मोहम्मद शब्बर रशीदी की खंडपीठ ने यह आदेश दिया है। करीब 22 हजार से ज्यादा अवैध नियुक्तियां रद्द की गई हैं और उनसे आज तक मिली सेलरी पर 12 फीसदी के हिसाब से ब्याज लगाकर रुपये की वसूली होगी।

कोर्ट में स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) ग्रुप सी, ग्रुप डी, 9वीं, 10वीं और 11वीं-12वीं की नियुक्ति को लेकर अब तक सुनवाई चल रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामला हाई कोर्ट की विशेष बेंच को भेज दिया था। खास बात ये है कि अवैध तरीके से नियुक्त हुए लोगों के लिए तृणमूल कांग्रेस के सांसद और अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने हाई कोर्ट में पक्ष रखा। अवैध नियुक्तियों के खिलाफ वरिष्ठ अधिवक्ता और माकपा नेता विकास रंजन भट्टाचार्य ने कोर्ट में सवाल-जवाब किए थे।

तुरंत ममता बनर्जी के इस्तीफा की मांग की

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और तमलुक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गांगुली ने हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए तुरंत ममता बनर्जी के इस्तीफा की मांग की है। उन्होंने कहा, “अदालत ने उचित फैसला दिया है लेकिन आज मेरे लिए राहत का दिन नहीं है। क्योंकि मेरा राज्य इसी मुख्यमंत्री के अधीन चल रहा है। वास्तविक पात्र नौकरी चाहने वाले इतने लंबे समय से वंचित हैं। आशा है उनके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।” अभिजीत ने कहा, “योग्य उम्मीदवारों को वंचित कर दिया गया है। वंचितों में हिंदू और मुस्लिम भी शामिल हैं। राष्ट्रपति शासन के तहत चुनाव होने चाहिए।”

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Calcutta High CourtCalcutta High Court canceled the jobs of more than 25 thousand appointed teachers and demanded return of salary along with interest.School Service Commission (SSC)कलकत्ता हाई कोर्ट ने 25 हजार से अधिक नियुक्त शिक्षकों की नौकरी की रद्द और ब्‍याज समेत मांगा वेतन वापस
Previous Post

चार वर्षीय स्नातक डिग्री धारक अब सीधे नेट की परीक्षा में हो सकते हैं शामिल : UGC

Next Post

केरल अपने राज्‍य के अस्सी हजार शिक्षकों को देगा आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण

Next Post
केरल अपने राज्‍य के अस्सी हजार शिक्षकों को देगा आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण

केरल अपने राज्‍य के अस्सी हजार शिक्षकों को देगा आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.