कोलकाता : टाटा समूह के कैरेटलेन ने कोलकाता के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र, गरियाहाट में अपना नया फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया। यह लॉन्च पूर्वी भारत में ब्रांड के रिटेल विस्तार की दिशा में एक और बड़ा कदम है। यह कैरेटलेन का महज़ एक और नया स्टोर नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा स्टोर है जो दिखने में और अपने कलेक्शन में पूरी तरह से कोलकाता के रंग में रंगा हुआ है। इसके डिज़ाइन, सजावट, और माहौल में कोलकाता की अनूठी संस्कृति और यहाँ के लोगों की पसंद की झलक बेहद खूबसूरती से देखने को मिलती है। यह स्टोर कैरेटलेन के आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स और बेहतरीन ओम्नीचैनल शॉपिंग अनुभव को शहर के ग्राहकों के और करीब लाता है; जहाँ रोजमर्रा पहनने के लिए, उपहार और खास अवसरों के लिए आभूषणों का एक शानदार कलेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
3 मंजिलों का यह विशाल स्टोर पारंपरिक ‘कोल-ब्रेकिंग’ (कोयला तोड़ने की रस्म) के साथ शुरू हुआ, जो नए स्टोर की शुरुआत और आने वाले समृद्ध समय का प्रतीक माना जाता है। यह लॉन्च भारत के प्रमुख बाजारों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की कैरेटलेन की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। देश भर में 388 से अधिक स्टोर्स (जिसमें पूर्वी क्षेत्र के 69 स्टोर्स शामिल हैं) के बढ़ते रिटेल नेटवर्क के साथ, गरियाहाट का यह नया स्टोर राष्ट्रीय स्तर पर कैरेटलेन के सबसे बड़े और प्रमुख स्टोर्स में से एक है।
विशेष रूप से पश्चिम बंगाल की बात करें तो, ब्रांड वर्तमान में राज्य के 11 शहरों में 31 स्टोर्स चला रहा है। राज्य के लिए अपनी दीर्घकालिक विकास रणनीति के तहत, कंपनी की योजना आने वाले समय में इन स्टोर्स की संख्या को बढ़ाकर 35 करने की है।
लॉन्च के अवसर पर कैरेटलेन के मैनेजिंग डायरेक्टर, सौमेन भौमिक ने कहा, “कोलकाता कैरेटलेन के लिए एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण बाजार है। यहाँ के लोग अपनी संस्कृति से गहरे जुड़े हैं और साथ ही नए डिज़ाइन्स को भी काफी पसंद करते हैं। गरियाहाट में हमारा यह नया फ्लैगशिप स्टोर कोलकाता के इसी खास रंग और पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पश्चिम बंगाल में अपने स्टोर्स की संख्या को 35 के पार ले जाने के हमारे लक्ष्य में यह स्टोर एक बड़ा मील का पत्थर है। हम पूर्वी भारत के और भी ज़्यादा ग्राहकों तक कैरेटलेन के आभूषणों की खूबसूरती और खरीदारी का एक बेहतरीन अनुभव पहुँचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।”
उत्पादों के मोर्चे पर, कैरेटलेन ने हाल ही में दो नए कलेक्शंस, ‘काशिका’ और ‘पोल्की’ पेश किए हैं, जिन्हें ब्रांड एंबेसडर यामी गौतम धर द्वारा शोकेस किया गया है। इसके अलावा, युवा उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए, ब्रांड ने ‘शाया डायमंड्स’ और अपने ट्रेंडी, रोजाना पहनने वाले 9-कैरेट गोल्ड ज्वेलरी कलेक्शन के लॉन्च के साथ-साथ मशहूर अभिनेत्री अश्लेषा ठाकुर के साथ साझेदारी की है।
वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो, ब्रांड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 42% की शानदार बढ़त दर्ज की है, साथ ही इसके खरीदारों की संख्या में भी 28% का इजाफा हुआ है। इसी मजबूत रफ्तार को बरकरार रखते हुए, ब्रांड आने वाले महीनों में 5-7 नए स्टोर्स खोलकर पूर्वी क्षेत्र* में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यह विस्तार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कैरेटलेन की व्यापक विकास रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत ब्रांड का लक्ष्य 40-50 नए स्टोर्स जोड़ना है। इस विकास को कंपनी के रिटेल नेटवर्क, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और ओमनीचैनल क्षमताओं में निरंतर निवेश के जरिए गति दी जाएगी।
_______________________________________________________________________________________________________________




