• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

कोलकाता में ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में ईएसआईसी ने लॉन्च किया देश का पहला फैक्टरी हेल्थ एडॉप्शन प्रोग्राम  

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
29/04/2025
in बंगाल
0
कोलकाता में ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में ईएसआईसी ने लॉन्च किया देश का पहला फैक्टरी हेल्थ एडॉप्शन प्रोग्राम   
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता, 29 अप्रैल 2025 : भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन ईएसआईसी, जोका द्वारा एक ऐतिहासिक पहल के तहत कोलकाता में देश का पहला फैक्टरी हेल्थ एडॉप्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रेलवे मंत्रालय के अधीन सीपीएसई ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीएल) के सहयोग से संपन्न हुआ।

श्री संजीव रस्तोगी, निदेशक (उत्पादन) एवं श्री आर. वीरबहु, निदेशक (वित्त) ने मुख्य अतिथियों प्रो. डॉ. नंदकिशोर आल्वा एन, डीन, ईएसआई मेडिकल सर्विसेज और डॉ. जयंत कर्मकार, प्रमुख, आईएसओ एवं आपातकालीन चिकित्सा विभाग का स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन श्री साहेब गुहा रॉय, प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) तथा बीसीएल की एचआर टीम ने किया।

इस अवसर पर प्रो. डॉ. आल्वा ने कहा, “पश्चिम बंगाल में ब्रेथवेट जैसी ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित कंपनी के साथ फैक्टरी हेल्थ एडॉप्शन प्रोग्राम की शुरुआत करना हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है।” उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अस्पतालों और औद्योगिक कार्यस्थलों के बीच की दूरी को कम करना है, ताकि फैक्ट्री परिसरों के भीतर ही निरंतर और सीधे स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा सके। यह भारत में अपने तरह का पहला प्रयास है।

डॉ. आल्वा ने आगे कहा, “ब्रेथवेट के कर्मचारियों के लिए ईएसआईसी डॉक्टरों की एक समर्पित टीम कंपनी के नामित नोडल अधिकारी के साथ निरंतर संपर्क में रहेगी, नियमित फीडबैक एकत्र करेगी, मासिक विजिट करेगी और नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करेगी।”

Tags: ESIC launches country's first Factory Health Adoption Programme at Braithwaite & Co. Ltd.kolkata
Previous Post

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के निजी कागजात सौंपे गए राष्ट्रीय अभिलेखागार को

Next Post

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आगामी जनगणना में जातिवार गणना की मंजूरी दी

Next Post
नवकार महामंत्र सिर्फ एक मंत्र नहीं है, यह हमारी आस्था का मूल है : प्रधानमंत्री

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आगामी जनगणना में जातिवार गणना की मंजूरी दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.