कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मौजूद एक कोयला खदान में आज जबरदस्त धमाका हुआ है। इस धमाके में सात लोगों की मौत हो गई है। धमाके की वजह का अब तक पता नहीं चला है। बचाव और राहत का कार्य जारी है। इससे पहले बीरभूम जिले में पत्थर खदान में पत्थर तोड़ने के दौरान तीन श्रमिकों की मौत हो गई थी।