• Contact Us
Monday, October 26, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

हमें छह महीने का समय दीजिए, हम ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ भी लाएंगे कड़े कानून : सीएम शुभेंदु

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
04/10/2026
in बंगाल
0
TMC ने सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार छह महीने के भीतर ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ कड़े कानून लाएगी तथा उत्तराखंड एवं गुजरात की तरह राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करेगी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के मौके पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार संविधान के अनुरूप काम करेगी, लेकिन भारतीय संस्कृति, परंपरा और पूजा स्थलों पर हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, “यह सरकार यहां किसी भी राष्ट्र-विरोधी गतिविधि की अनुमति नहीं देगी।” शुभेंदु ने यादवपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ “राष्ट्रवादी युवाओं” द्वारा किए गए प्रदर्शन से संबंधित एक खबर का हवाला दिया और दावा किया कि वहां अब भी कुछ लोग आजादी के नारे लगाते हैं। उन्होंने कहा, “हमें उन्हें जड़ से उखाड़ना होगा।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब आतंकवादी धर्म के आधार पर लोगों को निशाना बनाकर उनकी हत्या करते हैं, तब कुछ लोग “चुप रहते हैं”, लेकिन जब भारतीय वायुसेना (आईएएफ) “दुश्मन के इलाके के 100 किलोमीटर अंदर” जाकर आतंकवादी ढांचे को नष्ट करती है, तब वे जुलूस निकालते हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से एकजुट रहने और ”विभाजनकारी ताकतों” के खिलाफ सतर्क रहने की अपील की। शुभेंदु ने कहा, ”आप आश्वस्त रहें कि सरकार संविधान के अनुरूप काम करेगी। लेकिन यह भारतीय संस्कृति, सनातनी परंपराओं, मंदिरों और मठों तथा हमारी उस विरासत पर किसी भी हमले की अनुमति नहीं देगी, जिसका प्रतिपादन आध्यात्मिक महापुरुषों स्वामी विवेकानंद और महाप्रभु श्री चैतन्य ने किया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने के मामले में पश्चिम बंगाल राज्य उत्तराखंड और गुजरात का अनुसरण करेगा। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”हमें छह महीने का समय दीजिए, हम ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ भी कड़े कानून लाएंगे।” पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के लिए यूसीसी के मसौदे की समीक्षा करने के लिए उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, पश्चिम बंगाल यूसीसी विधेयक का उद्देश्य विवाह, तलाक, विरासत और गोद लेने से जुड़े मामलों में सभी समुदायों के लिए नागरिक कानूनों को एक समान बनाना है।

शुभेंदु ने आगामी कार्यक्रमों की एक सूची भी बताई, जिसमें नवंबर में नेताजी इंडोर स्टेडियम में 20,000 लोगों द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और 29 दिसंबर को 10 लाख लोगों द्वारा सामूहिक गीता पाठ शामिल है। उनकी सरकार ने अगले वर्ष होने वाले गंगासागर मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: 'Land Jihad'CM SUVENDUlove jihad
Previous Post

यस बैंक, सत्यम रॉयचौधरी फाउंडेशन और रोटरी क्लब ऑफ कलकत्ता मेट्रोपॉलिटन ईस्ट ने मनाया ‘सोबर पूजो, दुर्गा पूजो’ पहल का चौथा संस्करण

Next Post

पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम, करेंगे ‘पश्चिम बंग’ : समिक

Next Post
हम निवेशकों के लिए एक नयी डेटा नीति लाएंगे, पीएम राज्य के लिए “कुछ असाधारण” करना चाहते हैं : समिक भट्टाचार्य

पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम, करेंगे 'पश्चिम बंग' : समिक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 

चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 

20/10/2026
हमारे गणतंत्र का पचहत्तरवां वर्ष, कई अर्थों में, देश की यात्रा में एक ऐतिहासिक पड़ाव है : राष्ट्रपति

दशहरा की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

19/10/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In