• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

मैं विधायक के रूप में पश्चिम बंगाल की जनता की सेवा करती रहूंगी : रत्‍ना देबनाथ

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
01/06/2026
in बंगाल
0
मैं विधायक के रूप में पश्चिम बंगाल की जनता की सेवा करती रहूंगी : रत्‍ना देबनाथ
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : आरजी कर बलात्कार और हत्या मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने कहा कि मंत्रिपरिषद में उनका नाम शामिल न होने से उन्हें कोई परेशानी नहीं है। देबनाथ ने जोर देकर कहा कि वह विधायक के रूप में पश्चिम बंगाल की जनता की सेवा करती रहेंगी। बता दें क‍ि देबनाथ की बेटी की अगस्त 2024 में आरजी कर मेडिकल कॉलेज परिसर में बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पूरे राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे। देबनाथ ने कहा कि राजनीति में उनका प्रवेश किसी पद या सत्ता के लिए नहीं बल्कि अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग के लिए है।

देबनाथ ने  कहा, ‘‘मैंने कभी मंत्री बनने की उम्मीद नहीं की थी। राजनीति मेरे दिमाग में कभी नहीं थी। मुझे अपनी बेटी के लिए न्याय मिलने का पूरा भरोसा था। भले ही मैं विधायक न होती, मुझे पता था कि मुझे न्याय मिलेगा। पार्टी ने कभी इस बारे में मुझसे संपर्क नहीं किया। सत्ता हासिल करना या मंत्रिमंडल में जगह पाना कभी मेरी प्राथमिकता नहीं रही। मैं यहां जनता के कल्याण के लिए हूं।’’

उनकी यह टिप्पणी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के कुछ घंटों बाद आई। पनिहाटी विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने वालीं देबनाथ और हिंगलगंज की विधायक रेखा पात्रा, दोनों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली।  पात्रा ने कहा, ‘‘मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए काम करने के लिए अधिक उत्सुक हूं।’’ भाजपा विधायक स्वपन दासगुप्ता, तापस रॉय और शंकर घोष उन 35 विधायकों में शामिल थे जिन्होंने सोमवार को मंत्री पद की शपथ ली, जिससे मंत्रिपरिषद की कुल संख्या 41 हो गई।

_______________________________________________________________________________________

Tags: kolkataratna debnath
Previous Post

मुर्शिदाबाद किंग्स और क्वीन्स ने बंगाल प्रो T20 लीग के तीसरे सीज़न से पहले अपनी ऑफिशियल जर्सी लॉन्च की

Next Post

राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों की कुल संख्या बढ़कर हुईं 41, बुधवार को होगा विभागों का बंटवारा

Next Post
राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों की कुल संख्या बढ़कर हुईं 41, बुधवार को होगा विभागों का बंटवारा

राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों की कुल संख्या बढ़कर हुईं 41, बुधवार को होगा विभागों का बंटवारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.