कोलकाता : केंद्रीय राज्य मंत्री और पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को कोलकाता नगर निगम चुनाव की तैयारियों का मंगलवार को भाजपा ने प्रभारी नियुक्त किया। यह कदम इस बात का संकेत है कि राज्य की राजधानी में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव पर पार्टी विशेष ध्यान दे रही है। मजूमदार की सहायता प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अनिंद्य बनर्जी करेंगे, जिन्हें सह-प्रभारी बनाया गया है। राज्य मंत्री और माणिकतला विधायक तापस रॉय को संयोजक, जबकि काशीपुर-बेलगछिया विधायक रितेश तिवारी को सह-संयोजक बनाया गया है। पार्टी ने एक अधिसूचना में यह जानकारी दी।
मजूमदार की सहायता प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अनिंद्य बनर्जी करेंगे, जिन्हें सह-प्रभारी बनाया गया है। राज्य मंत्री और माणिकतला विधायक तापस रॉय को संयोजक, जबकि काशीपुर-बेलगछिया विधायक रितेश तिवारी को सह-संयोजक बनाया गया है। पार्टी ने एक अधिसूचना में यह जानकारी दी।
राहुल सिन्हा के हावड़ा प्रभारी
भाजपा ने हावड़ा नगर निगम के लिए भी चुनाव प्रबंधन टीम का गठन किया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा को प्रभारी और बाली विधायक संजय कुमार सिंह को संयोजक बनाया गया है। इन नियुक्तियों के साथ दोनों प्रमुख नगर निकायों के लिए भाजपा की चुनावी तैयारियों की औपचारिक शुरुआत हो गई है।
यह घोषणा पश्चिम बंगाल विधानसभा के 12 अगस्त को विशेष एक दिवसीय सत्र में दो विधेयक पारित करने के करीब दो सप्ताह के भीतर हुई है। इनमें कोलकाता नगर निगम में वार्डों की संख्या 144 से बढ़ाकर 209 और हावड़ा में 50 से बढ़ाकर 68 करने का प्रस्ताव है। इसके लिए कोलकाता नगर निगम और हावड़ा नगर निगम अधिनियमों में संशोधन किया गया है।
_____________________________________________________________________________________________________________________



