• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में प्रपत्र छह आ रहे: अभिषेक

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
30/03/2026
in बंगाल
0
अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों में हस्तक्षेप करने के प्रयासों का आरोप लगाते हुए सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अन्य राज्यों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर प्रपत्र-छह आवेदन जमा किए जाने पर चिंता व्यक्त की और निर्वाचन आयोग (ईसी) से स्पष्टीकरण मांगा। अभिषेक बनर्जी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हम जो देख रहे हैं वह बेहद चिंताजनक है। इस बात के उत्तरोत्तर संकेत मिल रहे हैं कि बंगाल की जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों में हस्तक्षेप करने के समन्वित प्रयास किये जा रहे हैं, जिसके केंद्र में भाजपा है और निर्वाचन आयोग आंखें मूंदे हुए है।’’

तृणमूल महासचिव ने शाम को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोगों को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उनके मताधिकार का क्या हो रहा है। उन्होंने इस मुद्दे को उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के मूल सिद्धांतों से जुड़ा हुआ बताया।

उन्होंने दावा किया कि पार्टी को कई जिलों से प्रपत्र-छह के आवेदनों में अचानक वृद्धि की विश्वसनीय रिपोर्ट मिल रही हैं। प्रपत्र-छह का उपयोग मतदाता सूची में नये मतदाताओं को शामिल करने के लिए किया जाता है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा, “ये सामान्य प्रविष्टियां नहीं हैं। गंभीर चिंताएं हैं कि इनमें से कई प्रविष्टियां उन व्यक्तियों से जुड़ी हो सकती हैं, जिनका बंगाल से कोई वास्तविक संबंध नहीं है, जो यहां नहीं रहते, यहां काम नहीं करते और राज्य में उनका कोई हित नहीं है।”

एक कथित वीडियो क्लिप का जिक्र करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह “इन चिंताओं को और बढ़ा देता है”। ‘पीटीआई-भाषा’ इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर पायी है, जिसमें कथित तौर पर जिलों में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को कुछ कागजात सौंपे जा रहे हैं।

तृणमूल महासचिव ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि हजारों ऐसे प्रपत्रों का ढेर लगाया जा रहा है, जिससे इस प्रक्रिया के पैमाने और उद्देश्य के बारे में गंभीर सवाल उठते हैं।’’ उन्होंने निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करते हुए कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग को जवाब देना होगा।’’

_______________________________________________________________________________________________________

Tags: Abhishek BanerjeeElection Commission of India
Previous Post

एसआईआर : पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की अपील सुनने के लिए अधिकरण पर अभी नहीं हुआ है फैसला : निर्वाचन आयोग

Next Post

बीजेपी बाहरी लोगों को बंगाल का मतदाता बनाने की कर रही है कोशिश : टीएमसी

Next Post
TMC FOUNDATION DAY : ‘मां, माटी, मानुष’ की सेवा के लक्ष्य के साथ पार्टी का सफर हुआ था शुरू : सीएम ममता

बीजेपी बाहरी लोगों को बंगाल का मतदाता बनाने की कर रही है कोशिश : टीएमसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.