• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

ओडिशा में भूकंप के झटकों से दहले लोग, रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई तीव्रता, बंगाल और बांग्लादेश में भी महसूस किए गए झटके

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
25/02/2025
in बंगाल
0
भूकंप से दहले चीन, नेपाल और तिब्बत, भारत में भी महसूस हुए झटके,  शिज़ांग में 32 की मौत
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : पश्‍च‍िम बंगाल (west bengal), ओड‍िशा (odisha)और बांग्‍लादेश (bangladesh) के कुछ ह‍िस्‍सों में मंगलवार सुबह भूकंप (earthquake) के झटके महसूस क‍िये गये । वहीं ओडिशा के कई शहरों में झटके महसूस किए गए, कंपन इतना ज्‍यादा था कि लोग अपने घरों से बाहर आ गए। सुबह करीब 6:10 बजे पुरी, बरहामपुर, बालासोर और भुवनेश्वर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र अक्षांश 19.52 डिग्री उत्तर और देशांतर 88.55 डिग्री पूर्व पर था।ओडिशा के अलावा, पश्चिम बंगाल और पड़ोसी देश बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह के झटके महसूस किए गए।

भूकंप के बाद लोग दहशत में हैं। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी पर दर्ज जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र पुरी से 286 किमी और बरहामपुर से 394 किमी दूर था।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई और इसका केंद्र बंगाल की खाड़ी में था। यह झटके सुबह 6:10 बजे आए, जब ज्यादातर लोग अपने घरों में थे।

इससे पहले 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र कुपवाड़ा बताया गया था।

वहीं, 17 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में जोरदार भूकंप आया था, जिसका केंद्र दिल्ली रहा था। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 5:36 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि जो लोग सो रहे थे, उनकी नींद टूट गई, और जो जाग रहे थे, वह दहशत में आ गए थे। जानकारी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर रही।

EQ of M: 5.1, On: 25/02/2025 06:10:25 IST, Lat: 19.52 N, Long: 88.55 E, Depth: 91 Km, Location: Bay of Bengal.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/J6q53lzNd1

— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) February 25, 2025

Tags: bangladeshearthquakeOdishawest bengal
Previous Post

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के महान राष्ट्रीय प्रयास में भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा के अधिकारियों की है एक भूम‍िका : राष्‍ट्रपत‍ि

Next Post

भारत मंडपम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईसीजी के 32 जवानों को वीरता और सेवा पदक से किया सम्मानित

Next Post
भारत मंडपम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईसीजी के 32 जवानों को वीरता और सेवा पदक से किया सम्मानित

भारत मंडपम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईसीजी के 32 जवानों को वीरता और सेवा पदक से किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In