• Contact Us
Friday, October 30, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

बंगाल में कड़ाके की ठंड जारी, कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
31/12/2025
in बंगाल
0
पश्च‍िम बंगाल में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरेगा: भारत मौसम विज्ञान विभाग
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बुधवार को कड़ाके की ठंड का असर बना रहा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि उप-हिमालयी जिलों में अगले एक सप्ताह तक ठंड का दौर जारी रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, साल के आखिरी दिन कोलकाता में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान रहा।

इसने बताया कि सप्ताहांत के दौरान राज्य के उप-हिमालयी जिलों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन दार्जीलिंग जिले के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण हिस्सों के लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है, क्योंकि शुक्रवार से अगले तीन दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

आईएमडी ने यह भी पूर्वानुमान जताया है कि अगले चार दिन तक पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। इसी बीच, दार्जीलिंग में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जैसे उप-हिमालयी जिलों में अगले तीन दिन तक हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में श्रीनिकेतन में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसने बताया कि अन्य स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिनमें कल्याणी (सात डिग्री), वर्धमान (आठ), बांकुड़ा (आठ), कलिम्पोंग (8.3), पानागढ़ (9.2) और कलाइकुंडा (9.4) शामिल हैं।

___________________________________________________________________________________________________

Tags: IMDkolkatawest bengal temperature
Previous Post

नंदिनी चक्रवर्ती बनीं बंगाल की पहली महिला मुख्य सचिव, जगदीश प्रसाद मीना बनें गृह सचिव

Next Post

बीएसएफ ने नदिया में एक करोड़ रुपये का सोना किया जब्त, तस्‍कर ग‍िरफ्तार

Next Post
बीएसएफ ने नदिया में एक करोड़ रुपये का सोना किया जब्त, तस्‍कर ग‍िरफ्तार

बीएसएफ ने नदिया में एक करोड़ रुपये का सोना किया जब्त, तस्‍कर ग‍िरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक

चोरबागान पूजा पंडाल भगदड़ : आयोजकों की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : टीएमसी सांसद अभिषेक

29/10/2026
मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

29/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In