• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

‘‘राज्य सरकार को बंगाल के लोगों के लाभ के लिए आयुष्मान भारत को जमीनी स्तर पर करना चाहिए लागू ” : मांडविया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
25/08/2023
in बंगाल
0
‘‘राज्य सरकार को बंगाल के लोगों के लाभ के लिए आयुष्मान भारत को जमीनी स्तर पर करना चाहिए लागू ” : मांडविया
0
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता :  “हम पश्चिम बंगाल (West Bengal) के सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (prime minister narendra modi) के नेतृत्व में भारत सरकार (Indian government) राज्य के सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार  राज्य सरकार को पश्चिम बंगाल के लोगों के लाभ के लिए आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) को जमीनी स्तर पर लागू करना चाहिए। हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं उच्चतम गुणवत्ता वाली हों।” केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अपने पश्चिम बंगाल दौरे के समय यह कहा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आज राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की।

अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्रों, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम), टेलीमेडिसिन सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जारी निधि की स्थिति की समीक्षा की।

इस अवसर पर  डॉ. मांडविया ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र का उल्लेख करते हुए कहा, “आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र लोगों को उनके घरों के पास व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की एक शानदार पहल है।”

 

डॉ. मांडविया ने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पश्चिम बंगाल को निम्नलिखित संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं:

  1. 72 करोड़ रुपये की लागत से 800 उपकेन्द्र स्वीकृत किये गये हैं।
  2. 75 करोड़ रुपये की लागत से दो शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और 10 करोड़ रुपये की लागत से 37 नये शहरी पीएचसी स्वीकृत।
  3. 404 आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों को मंजूरी दी गई है
  4. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जारी निधि की स्थिति की भी समीक्षा की।उन्होंने कहा, “केन्द्र सरकार 2025 तक तपेदिक को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जारी निधि का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाए।”
  5. डॉ. मांडविया ने आगे कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत 12 करोड़ रुपये की लागत से 223 प्रखंड सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाइयों तथा 290 करोड़ रुपयेकी लागत से 719 उपकेंद्रों को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 16,82,87,430 लोगों के लिए 10,358 आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र संचालित हो रहे हैं तथा 2,08,42,397 टेली-परामर्श दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) और टेलीमेडिसिन सेवाओं का हवाला देते हुए  डॉ. मांडविया ने कहा, “पीएम-एबीएचआईएम पश्चिम बंगाल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए एक बड़ी पहल है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए भी काम कर रहे हैं कि टेलीमेडिसिन सेवाएं राज्य के सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध हों। डॉ. मांडविया ने राज्य में इस क्षेत्र में हुई प्रगति और विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि—-

  1. 727 करोड़ रुपये की लागत से 22 क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्वीकृत किए गए हैं,
  2. 38 करोड़ रुपये की लागत से23 एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं को मंजूरी दी गई है, और
  3. 50 करोड़ रुपये की लागत से 510 शहरी स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्रों को मंजूरी दी गई है।

चिकित्सा शिक्षा और सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा में उन्होंने कहा, “हम पश्चिम बंगाल के लोगों को बेहतर चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं कि सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम सफल हो।”

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: Ayushman BharatDr. Mansukh Mandaviyaआयुष्मान भारतडॉ. मनसुख मांडवियापश्चिम बंगाल
Previous Post

राष्ट्रपति ने ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व प्रमुख दादी प्रकाशमणि की स्मृति में जारी किया डाक टिकट 

Next Post

राष्ट्रपति ने स्वर्गीय श्री एन. टी. रामराव पर जारी किया स्मारक सिक्का

Next Post
राष्ट्रपति ने स्वर्गीय श्री एन. टी. रामराव पर जारी किया स्मारक सिक्का

राष्ट्रपति ने स्वर्गीय श्री एन. टी. रामराव पर जारी किया स्मारक सिक्का

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.