• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

बंधन बैंक ने व्यावसायिक ग्राहकों के लिए शुरू की एकीकृत भविष्य निधि भुगतान सेवा

ईपीएफओ एकीकरण के साथ विभिन्न व्यवसाय (बिज़नेस), बंधन बैंक के डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म के ज़रिए भविष्य निधि (प्रोविडेंट फंड) का भुगतान आसानी से कर सकते हैं।, ग्राहक हस्तांतरण की फौरन पुष्टि और तुरंत चालान डाउनलोड सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
02/08/2026
in व्‍यापार
0
बंधन बैंक ने व्यावसायिक ग्राहकों के लिए शुरू की एकीकृत भविष्य निधि भुगतान सेवा
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : बंधन बैंक ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के साथ एकीकरण के ज़रिए भविष्य निधि (PF) भुगतान सेवा शुरू करने की घोषणा की। इससे व्यावसायिक (बिज़नेस) ग्राहक, बैंक के डिजिटल बैंकिंग चैनलों के ज़रिये आसानी से पीएफ भुगतान कर सकेंगे। बैंक इस पहल के माध्यम से वैधानिक भुगतान प्रक्रियाओं को आसान बनाने के साथ-साथ व्यवसायों के लिए परिचालन क्षमता, सुविधा और नियमों का अनुपालन बेहतर बनाना चाहता है।

विभिन्न संस्थान, इस एकीकरण के ज़रिए, ईपीएफओ पोर्टल के माध्यम से भविष्य निधि का भुगतान शुरू कर सकते हैं और बंधन बैंक के इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के ज़रिए हस्तांतरण पूरा कर सकते हैं। इस सेवा के तहत हस्तांतरण की फौरन पुष्टि और तुरंत चालान डाउनलोड करने की सुविधा है, जिससे तेज़ प्रसंस्करण और बेहतर परिचालन क्षमता सुनिश्चित होती है।

व्यवसायों की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तैयार यह सेवा, विभिन्न संगठनों को वैधानिक भुगतान व्यवस्थित करने, नकदी प्रवाह बेहतर बनाने और ईपीएफओ की ज़रूरतों का समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने में मदद करेगी। बंधन बैंक सुदृढ़ डिजिटल क्षमताओं को आवश्यक बिज़नेस बैंकिंग सेवाओं के साथ मिलाकर अपने ग्राहकों के लिए रोज़मर्रा के वित्तीय कामकाज को आसान, तेज़ और अधिक सुरक्षित बनाना चाहता है।

बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक और मुख्य व्यवसाय अधिकारी, राजिंदर कुमार बब्बर ने कहा, “बंधन बैंक ऐसे समाधान तैयार करने ध्यान दे रहा है, जिससे व्यवसायों के लिए रोज़मर्रा की बैंकिंग का अनुभव बेहतर हो। ईपीएफओ के साथ एकीकरण हमारे हस्तांतरण बैंकिंग परितंत्र को मज़बूत करने और अपने ग्राहकों को अधिक सुविधा प्रदान करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम है। हम अपनी नीति के अनुरूप व्यवसायों को अनुपालन से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने और उनकी वृद्धि से जुड़ी प्राथमिकताओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद कर रहे हैं।”

इस सेवा के शुरू होने से, बंधन बैंक की डिजिटल हस्तांतरण की श्रृंखला मज़बूत हुई है, जिसका लक्ष्य है व्यवसायों को सुरक्षित, कुशल और सुविधाजनक बैंकिंग अनुभव प्रदान करना। बैंक टेक्नोलॉजी-आधारित क्षमताओं में निरंतर निवेश कर रहा है, ताकि ग्राहकों का अनुभव बेहतर हो और सभी क्षेत्रों के उद्यमों की बढ़ती डिजिटल अनिवार्यताएं पूरी हों।

_____________________________________________________________________________________________

Tags: bandhan bankEmployees' Provident Fund OrganisationProvident Fund Payment Service
Previous Post

एलन कोलकाता के 3 छात्रों ने टॉप-1000 और 5 छात्रों ने टॉप-1600 AIR रैंक की हासिल 

Next Post

गोवा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस में सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पेश किया अपना विज़न

Next Post
गोवा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस में सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए  पेश किया अपना विज़न

गोवा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस में सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पेश किया अपना विज़न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

गोवा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस में सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए  पेश किया अपना विज़न

गोवा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस में सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पेश किया अपना विज़न

02/08/2026
बंधन बैंक ने व्यावसायिक ग्राहकों के लिए शुरू की एकीकृत भविष्य निधि भुगतान सेवा

बंधन बैंक ने व्यावसायिक ग्राहकों के लिए शुरू की एकीकृत भविष्य निधि भुगतान सेवा

02/08/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.