• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में बंधन बैंक के कुल बिजनेस में हुई 11% की बढ़ोतरी

कुल लोन बुक सालाना आधार पर 16% बढ़कर 1.56 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुँची, कुल डिपॉजिट सालाना आधार पर 7% बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुँची, कुल डिपॉजिट में रिटेल का हिस्सा 74% रहा, कासा अनुपात 29.4% रहा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
02/08/2026
in व्‍यापार
0
बंधन बैंक का कुल कारोबार हुआ 3 लाख करोड़ रुपये के पार, व‍ित्तीय वर्ष 25-26 की तीसरी त‍िमाही में 11% प्रत‍िशत की हुई बढ़ोत्तरी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता :  बंधन बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए। बैंक का कुल कारोबार 11 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 3.2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। कुल जमा राशि में रिटेल जमा का हिस्सा अब लगभग 74 फीसदी है। वित्त वर्ष 2026-27 में कारोबार में यह बढ़ोतरी बैंक के बढ़ते डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, बेहतर परिचालन दस्ता और उत्कर्षता की दिशा में निरंतर प्रयास का परिणाम है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 502 करोड़ रुपये रहा।

बंधन बैंक अब भारत के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 35 में लगभग 6,400 बैंकिंग आउटलेट्स के जरिए करीब 3.2 करोड़ ग्राहकों को सेवाएं देता है। बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों की कुल संख्या 74,500 से ज़्यादा है।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में बैंक ने अपने डिपॉजिट बेस में साल-दर-साल 7% की बढ़ोतरी दर्ज की है और अब डिपॉजिट बुक 1.65 लाख करोड़ रुपये की हो गई है। इसी अवधि में कुल एडवांसेज 1.56 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गए हैं। करंट अकाउंट और सेविंग्स अकाउंट (कासा) का अनुपात 29.4% है। वित्तीय स्थिरता के एक अहम पैमाना माना जाने वाला बैंक का कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो (सीएआर) 18.2 प्रतिशत के मजबूत स्तर पर है और रेगुलेटरी सीमा से काफी ऊपर है।

बैंक के बेहतर प्रदर्शन पर बात करते हुए एमडी एवं सीईओ पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, “वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही का हमारा प्रदर्शन बंधन बैंक की मजबूती, हमारी टीमों की प्रतिबद्धता और हमारे शेयरधारकों के हम पर निरंतर बने विश्वास को दर्शाता* है। इसी गति को बनाए रखते हुए हम ग्राहक-केंद्रित तथा प्रौद्योगिकी-सक्षम विकास पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। अपने वितरण नेटवर्क को सुदृढ़ बनाकर, उत्पादों की श्रृंखला का विस्तार करके तथा आँकड़ों पर आधारित विश्लेषण का प्रभावी उपयोग करते हुए हम अपने ग्राहकों और सभी हितधारकों के लिए अधिक मूल्य सृजित करने के साथ-साथ संतुलित, सतत और भविष्य के लिए तैयार विकास सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं।”

बैंक अपने एसेट बेस में विविधता लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिसमें रिटेल पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर रणनीतिक जोर दिया जा रहा है। कार्यक्षमता बढ़ाने, उत्पादकता में सुधार करने और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजिटलीकरण में तेजी लाना प्राथमिकता बनी हुई है।

________________________________________________________________________________________________________

Tags: bandhan bankQUARTER RESULT
Previous Post

MS धोनी बने मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के ब्रांड एंबेसडर

Next Post

एलन कोलकाता के 3 छात्रों ने टॉप-1000 और 5 छात्रों ने टॉप-1600 AIR रैंक की हासिल 

Next Post
एलन कोलकाता के 3 छात्रों ने टॉप-1000 और 5 छात्रों ने टॉप-1600 AIR रैंक की हासिल 

एलन कोलकाता के 3 छात्रों ने टॉप-1000 और 5 छात्रों ने टॉप-1600 AIR रैंक की हासिल 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

गोवा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस में सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए  पेश किया अपना विज़न

गोवा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस में सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पेश किया अपना विज़न

02/08/2026
बंधन बैंक ने व्यावसायिक ग्राहकों के लिए शुरू की एकीकृत भविष्य निधि भुगतान सेवा

बंधन बैंक ने व्यावसायिक ग्राहकों के लिए शुरू की एकीकृत भविष्य निधि भुगतान सेवा

02/08/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.