• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

EPFO ने मई महीने में रिकॉर्ड 19.5 लाख सदस्य जोड़े, 58 फीसदी से अधिक की उम्र 18-25 वर्ष

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
21/07/2024
in व्‍यापार
0
EPFO ने मई महीने में रिकॉर्ड 19.5 लाख सदस्य जोड़े, 58 फीसदी से अधिक की उम्र 18-25 वर्ष
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  कर्मचारी भविषय निधि संगठन (EPFO) ने मई महीने में शुद्ध रूप से (नेट) रिकॉर्ड 19.50 लाख सदस्यों को जोड़ा है। मई में जोड़े गए कुल नए सदस्यों में से 58 फीसदी से अधिक 18-25 आयु वर्ग के हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि मई में शुद्ध रूप से रिकॉर्ड 19.50 लाख सदस्य जोड़े गए हैं। ये संख्‍या सालाना आधार पर मई 2023 की तुलना में 19.62 फीसदी ज्‍यादा है। आंकड़ों के मुताबिक मई 2024 के दौरान करीब 9.85 लाख नए सदस्यों ने नामांकन कराया है। अप्रैल 2024 के मुकाबले नए सदस्यों में 10.96 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि सालाना आधार पर इसमें 11.5 फीसदी की वृद्धि हुई है।

पेरोल आंकड़ों के अनुसार करीब 14.09 लाख सदस्य ईपीएफओ से बाहर हो गए थे, जो बाद में फिर शामिल हो गए। आंकड़ों के लिंग-वार विश्लेषण के मुताबिक मई के दौरान जोड़े गए नए सदस्यों में करीब 2.48 लाख महिला सदस्य थीं। ये आंकड़ा मई 2023 की तुलना में 12.15 फीसदी ज्‍यादा है। पेरोल के राज्यवार आंकड़ों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और हरियाणा में सदस्यों की सबसे अधिक वृद्धि हुई है।

मंत्रालय के मुताबिक अप्रैल 2018 में ईपीएफओ के जब पहली बार पेरोल आंकड़े जारी हुए तब से मई 2024 महीने में सबसे अधिक सदस्य बढ़े। मई 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग की 58.37 फीसदी हिस्सेदारी है।

Tags: epfo
Previous Post

Kedarnath Dham Yatra 2024 : पैदल मार्ग पर हादसा, मलबे में दबे कई यात्री, तीन शव निकाले गये

Next Post

22 जुलाई 2024, आज का पंचांग और राशिफल

Next Post
11 जुलाई 2024, आज का पंचांग और राशिफल

22 जुलाई 2024, आज का पंचांग और राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.