• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

एसजेवीएन ने आईआईटी- पटना के साथ की साझेदारी

एसजेवीएन ने उन्नत भूवैज्ञानिक मॉडल का उपयोग के जरिए सुरंग परियोजना के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए आईआईटी- पटना के साथ साझेदारी की

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/04/2024
in व्‍यापार
0
एसजेवीएन ने आईआईटी- पटना के साथ की साझेदारी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : एसजेवीएन लिमिटेड ने अपनी सुरंग परियोजनाओं में उन्नत भूवैज्ञानिक मॉडल का उपयोग करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- पटना (आईआईटी पटना) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) इससे समय और लागत में काफी कमी आएगी।

इस साझेदारी के प्रमुख परिणामों में से एक प्रीडिक्टिव एनालिटिक्स एल्गोरिदम्स का विकास होगा। ये एल्गोरिदम एकीकृत भू-तकनीकी डेटा का लाभ उठाकर संभावित जोखिमों का पहले से अनुमान लगाएंगे और विशेष रूप से सुरंग परियोजनाओं के लिए तैयार की गई प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली प्रदान करेंगे। इस तरह के सक्रिय उपायों से परियोजना कार्यान्वयन के दौरान समय और लागत में काफी कमी होने की आशा है।

एसजेवीएन की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्रीमती गीता कपूर ने कहा कि एमओयू की प्राथमिकता अत्याधुनिक कार्यप्रणाली विकसित करना है, जो विविध भू-तकनीकी डेटा स्रोतों को एकीकृत करती है। इनमें एसजेवीएन की परियोजनाओं से संबंधित भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, बोरहोल डेटा, भूभौतिकीय माप और निगरानी डेटा शामिल होंगे।

इस सहभागिता का उद्देश्य ओवरबर्डन व डिफोर्मेशन (विरूपण) के बीच जटिल संबंधों का मूल्यांकन करना भी है, जिससे सुरंग परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण समर्थन प्रणालियों के मूल्यांकन और डिजाइन को संवर्द्धित किया जा सके। एकीकृत भू-तकनीकी डेटा और 3डी भूवैज्ञानिक मॉडल का उपयोग करके, एसजेवीएन और आईआईटी- पटना का लक्ष्य संभावित जोखिमों व खतरों की पहचान करना और उनका विश्लेषण करना है।

2 अप्रैल, 2024 को नई दिल्ली में एसजेवीएन के निदेशक (वित्त), श्री ए.के. सिंह और आईआईटी- पटना के निदेशक श्री टी.एन. सिंह की उपस्थिति में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर एसजेवीएन की ओर से सीजीएम (सिविल) श्री आरके गुप्ता, जीएम (वित्त) श्री जितेंद्र यादव, जीएम (सिविल) श्री हेमंत कुमार शाक्य व जीएम (भूगोल) श्री अक्षय आचार्य और आईआईटी पटना के प्रोफेसर एके वर्मा उपस्थित थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0025KGK.jpg

एसजेवीएन और आईआईटी पटना इस रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से टिकाऊ विकास और तकनीकी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarpibSJVN partners with IIT-Patnaएसजेवीएन ने आईआईटी- पटना के साथ की साझेदारी
Previous Post

पीएफसी ने भारत सरकार को अब तक के सबसे अधिक 2,033 करोड़ रुपये के अंतरिम लाभांश का भुगतान किया

Next Post

संघ लोक सेवा आयोग ने 3 सितंबर, 2023 को आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2023- अंतिम परिणाम की घोषणा की

Next Post
यूपीएससी ने मई, 2023 में नियुक्ति परिणामों को दियाअंतिम रूप

संघ लोक सेवा आयोग ने 3 सितंबर, 2023 को आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2023- अंतिम परिणाम की घोषणा की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.