• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

एस फांगनोन कोन्याक नगालैंड से राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाली बनीं पहली महिला सदस्य

उच्च सदन के इतिहास में यह पहली बार है कि उपाध्यक्षों के पैनल में महिला सदस्यों को समान संख्या में दिया गया प्रतिनिधित्व

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
25/07/2023
in देश
0
एस फांगनोन कोन्याक नगालैंड से राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाली बनीं पहली महिला सदस्य
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राज्यसभा के सभापति ने चार महिला सांसदों को उप-सभापतियों के पैनल में किया था नामित

नयी दिल्‍ली : इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण को रेखांकित करते हुए, राज्यसभा में नागालैंड से पहली महिला सदस्य (First woman member from Nagaland),  फांगनोन कोन्याक ने आज सदन की अध्यक्षता की। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार इससे पहले उन्होंने 17 जुलाई, 2023 को उपाध्यक्षों के पैनल में नियुक्त होने वाली पहली महिला सदस्य बनकर इतिहास रचा था।

लैंगिक समानता लाने के प्रति एक उल्लेखनीय कदम के रूप में, राज्यसभा के सभापति,  जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने पिछले सप्ताह चार महिला सदस्यों (कुल संख्या का 50%) को उपाध्यक्षों के पैनल में नामित किया था।

पैनल में महिला सदस्यों को समान संख्या में प्रतिनिधित्व

यह भी उल्लेखनीय है कि पैनल में नामांकित सभी महिला सदस्य पहली बार सांसद (Member of parliament) बनी हैं। मानसून सत्र से पहले पुनर्गठित पैनल में कुल आठ नाम हैं, जिनमें से आधी संख्या महिलाओं की है। उच्च सदन के इतिहास में यह पहली बार है कि उपाध्यक्षों के पैनल में महिला सदस्यों को समान संख्या में प्रतिनिधित्व दिया गया है।

पिछले सप्ताह उपाध्यक्षों के पैनल में नामित महिला सदस्यों का विवरण निम्नलिखित है।

 पीटी उषा:

  • पद्मश्री पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध एथलीट हैं।उन्हें जुलाई, 2022 में राज्यसभा के लिए नामित किया गया था।
  • वे रक्षा समिति, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की सलाहकार समिति तथा नैतिकता समिति की सदस्य हैं।

एस. फांगनोन कोन्याक :

  • भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं।वे अप्रैल, 2022 में नगालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला हैं और संसद के किसी भी सदन या राज्य विधानसभा के लिए चुनी जाने वाली राज्य की दूसरी महिला हैं।
  • वे परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति, महिला सशक्तिकरण समिति, सदन समिति और उत्तर-पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान संस्थान, शिलांग की शासी परिषद की सदस्य हैं।

डॉ. फौजिया खान :

  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्य हैं।वे अप्रैल, 2020 में राज्यसभा के लिए चुनी गईं थी।
  • वे महिला सशक्तिकरण समिति, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण समिति, विधि एवं न्याय मंत्रालय की सलाहकार समिति की सदस्य हैं।

सुलता देव:

  • बीजू जनता दल की सदस्य हैं।वे जुलाई, 2022 में राज्यसभा के लिए चुनी गईं।
  • वे उद्योग समिति, महिला सशक्तिकरण समिति, लाभ के पद संबंधी संयुक्त समिति, संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) समिति और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति की सदस्य हैं।

 

 

 

 

In a historic move, Chairman, Rajya Sabha, Shri Jagdeep Dhankhar reconstitutes the panel of Vice-Chairpersons with 50% women Parliamentarians.

All four women Parliamentarians nominated are first time members. #RajyaSabha #MonsoonSession pic.twitter.com/dVGjEFmY33

— Vice President of India (@VPIndia) July 20, 2023

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

 

 

 

Tags: First woman member from NagalandMember of parliamentpibडॉ. फौजिया खाननगालैंड से पहली महिला सदस्यपीटी उषाफांगनोन कोन्याकराज्यसभा के सभापति  जगदीप धनखड़सुलता देव
Previous Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 और 28 जुलाई को राजस्थान और गुजरात का करेंगे दौरा

Next Post

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने खजुराहो में तीन उड़ान प्रशिक्षण संगठनों का किया उद्घाटन

Next Post
ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने खजुराहो में तीन उड़ान प्रशिक्षण संगठनों का किया उद्घाटन

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने खजुराहो में तीन उड़ान प्रशिक्षण संगठनों का किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.