• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

पीएम मोदी रोजगार मेले में सरकारी विभागों और संगठनों में 70,000 से अधिक नई भर्ती वाले लोगों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

22 जुलाई, 2023 को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 70,000 से अधिक नवनियुक्त व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
21/07/2023
in देश
0
पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री की पत्नी श्रीमती सीता दहल के निधन पर व्यक्त किया शोक
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जुलाई, 2023 को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 70,000 से अधिक नवनियुक्त व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नियुक्त व्यक्तियों को संबोधित भी करेंगे।

रोजगार मेला देश भर में 44 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस पहल का समर्थन करने वाले केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं। देश भर से चुने गए नए कर्मचारी राजस्व विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, जल संसाधन विभाग, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग और गृह मंत्रालय सहित सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में नियुक्त किये जाएंगे।

प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में रोजगार मेला एक कदम है। आशा है कि रोजगार मेला भविष्य में रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

नवनियुक्त व्यक्तियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है, जहां 580 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम ‘एनीव्हेयर एनी डिवाइस’ शिक्षण प्रारूप के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: PM MODIpm modi employmentPM Modi job fairPrime Minister Narendra Modi
Previous Post

बैंक की संस्‍थाओं ने मनाया 55वां बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस

Next Post

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऐप व पोर्टल लांच, मैनुअल का हुआ विमोचन

Next Post
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऐप व पोर्टल लांच, मैनुअल का हुआ विमोचन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऐप व पोर्टल लांच, मैनुअल का हुआ विमोचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.