• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारत दुनिया की फार्मेसी बन गया है, अब समय आ गया है कि भारत दुनिया की फैक्ट्री बने: डॉ. मनसुख मांडविया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
28/07/2023
in देश
0
भारत दुनिया की फार्मेसी बन गया है, अब समय आ गया है कि भारत दुनिया की फैक्ट्री बने: डॉ. मनसुख मांडविया
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी द‍िल्‍ली :  “भारत विश्व की फार्मेसी बन गया है, अब समय आ गया है कि भारत (INDIA) विश्व की फैक्ट्री बने।” यह बात डॉ. मनसुख मांडविया (Dr. Mansukh Mandaviya) ने “भारत में वैश्विक रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विनिर्माण केंद्र” (जीसीपीएमएच 2023) पर शिखर सम्मेलन के तीसरे संस्करण में समापन भाषण देते हुए कही। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार  “सस्टैनबिलिटी एंड सरकुलैरिटी” थीम पर आधारित और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) (Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry) द्वारा आयोजित, जीसीपीएमएच 2023 शिखर सम्मेलन (GCPMH 2023 Summit) में विभिन्न क्षेत्रों और हितधारकों की उत्साह जनक भागीदारी देखी गई।

मंत्री महोदय ने इस बात पर जोर दिया कि एक जीवंत उद्योग किसी भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक है। उन्होंने उद्योग को समर्थन देने में सरकार की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। “एक सरकार के रूप में हम केवल सांकेतिक रूप से नहीं, बल्कि समग्रता में सोचते हैं। बड़े पैमाने पर उद्योग के लिए हम अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार सुनिश्चित करने के लिए एक समग्र इकोसिस्टम का निर्माण करना चाहते है। डॉ. मांडविया ने आगे इस क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और प्रगति के लिए नवीन व टिकाऊ समाधान लाने हेतु सुझाव भी आमंत्रित किए।

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय के रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग के सचिव अरुण बरोका ने दो दिवसीय कार्यक्रम का सारांश दिया और कहा, “इस शिखर सम्मेलन ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ उद्योग के लिए बातचीत का एक सहयोगी मंच उपलब्ध करवाया है।” उन्होंने कार्यक्रम की थीम के अनुरूप रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग के कुछ अनिवार्य पहलुओं जैसे फंडिंग, पर्यावरण मंजूरी आदि पर ध्यान केंद्रित करने का उल्लेख किया।

इस कार्यक्रम में उद्योग जगत के कई नेताओं की भागीदारी देखी गई जिनके कार्यों ने उद्योग के सतत विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Dr. Mansukh Mandaviyapibजीसीपीएमएच 2023 शिखर सम्मेलनडॉ. मनसुख मांडवियाफेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीसस्टैनबिलिटी एंड सरकुलैरिटी
Previous Post

हमें प्रकृति माता के प्रति अपने कर्तव्यों को नहीं भूलना चाहिए : प्रधानमंत्री

Next Post

सरकार ने आईएफएससी एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध/गैर-सूचीबद्ध कंपनियों की सीधी लिस्टिंग को सक्षम करने का लिया है निर्णय :

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.