• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

NATIONAL CADET CORPS का 2 दिवसीय ‘वार्षिक नीति संवाद शिविर’ हुआ आयोजित

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
05/06/2024
in देश
0
NATIONAL CADET CORPS का 2 दिवसीय ‘वार्षिक नीति संवाद शिविर’ हुआ आयोजित
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

NEW DELHI: राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का दो दिवसीय ‘वार्षिक नीति संवाद शिविर’ 4 से 5 जून को नई दिल्ली में आयोजित हुआ। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसमें देश भर के एनसीसी निदेशालयों के अतिरिक्त महानिदेशक और उप महानिदेशक शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार के निर्देशों के अनुसार एनसीसी की चल रही विस्तार योजना की प्रगति की समीक्षा करना था।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में जानकारी देते हुए बताया ,राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का दो दिवसीय ‘वार्षिक नीति संवाद शिविर’ 4- 5 को जून नई दिल्ली में करिअप्पा परेड ग्राउंड में डीजी एनसीसी कैंप के नव-पुनर्निर्मित प्रताप कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। ज्ञात हो हॉल का नाम 10वीं पंजाब बटालियन एनसीसी, गुरदासपुर के कैडेट सर्जेंट प्रताप सिंह के नाम पर रखा गया है। युद्ध के दौरान 13 सितंबर, 1965 को गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर अग्निशमन अभियानों के दौरान उनकी वीरता और निस्वार्थ कर्तव्य के लिए उन्हें अशोक चक्र क्लास-III से सम्मानित किया गया था।

NCC के महानिदेशक ने बैठक में एनसीसी के प्रशिक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स को बढ़ाने के लिए पिछले एक वर्ष में किए गए पर्याप्त प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों में सार्थक योगदान देने के लिए सभी निदेशालयों के अस्तित्व का मूल कारण संस्थागत प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

इस दौरान जनरल गुरबीरपाल सिंह ने देश को 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में सरकार की नीतियों के अनुरूप युवा भारतीयों को प्रेरित करने तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए एनसीसी की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

Tags: ministry of defenceNATIONAL CADET CORPSNCC
Previous Post

सुनीता विलियम्स ने तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए भरी उड़ान

Next Post

राष्ट्रपति ने 17वीं लोकसभा को भंग करने के आदेश पर किये हस्ताक्षर

Next Post
भारत की राष्ट्रपति नई दिल्ली में राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार-2022 करेंगी प्रदान

राष्ट्रपति ने 17वीं लोकसभा को भंग करने के आदेश पर किये हस्ताक्षर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.