• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

वायु सेना संघ (एएफए) ने मनाया आज अपना 43वां वार्षिक दिवस

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/09/2023
in देश
0
वायु सेना संघ (एएफए) ने मनाया आज अपना 43वां वार्षिक दिवस
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : वायु सेना संघ (एएफए) ने आज अपना 43वां वार्षिक दिवस मनाया। समारोह की शुरुआत, वायु सेना एसोसिएशन के अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदोरिया (सेवनिवृत) द्वारा 20 सितंबर 23 को सुबह सभी आईएएफ वेटरन्स की ओर से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सशस्त्र बलों के शहीदों को सम्मानित करने से हुई। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार इसके बाद नई दिल्ली के सुब्रतो पार्क स्थित वायु सेना सभागार में वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन दिन में किया गया।

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी एजीएम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने अपने संबोधन में बैठक में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों को पिछले एक वर्ष में भारतीय वायुसेना की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सीएएस ने भारतीय वायुसेना का कद और ताकत बढ़ाने के लिए पूर्व सैनिकों की बहादुरी, कड़ी मेहनत और बलिदान की सराहना की। सीएएस ने एएफए के लिए खुद को समर्पित करने वाले तीन उत्कृष्ट वायु सैनिकों को सम्मानित किया। उन्होंने एएफए संगठन को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को भी सम्मानित किया। बैठक में वायु सेना के कई सेवानिवृत्त प्रमुख और सेवारत अधिकारी भी उपस्थित थे।

वायु सेना एसोसिएशन गैर-सरकारी क्षेत्र में एक कल्याणकारी संगठन है, जो वायु सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण में सक्रिय रूप से शामिल है। एसोसिएशन विधवाओं और निराश्रित बच्चों के दुखों को कम करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। एसोसिएशन की स्थापना 15 सितंबर 1980 को वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह डीएफसी के संरक्षण में हुई थी। इसकी बीस शाखाएं पूरे देश में हैं। साथ ही यूके और ऑस्ट्रेलिया में भी इसकी दो शाखाएं हैं। इसमें लगभग 92141 एयर वेटरन सदस्य हैं और 6190 जीवनसाथी सदस्य हैं।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: Air Force Association (AFA)Air Force Association (AFA) celebrated its 43rd Annual Day todaypib
Previous Post

भारत निर्वाचन आयोग ने युवा मतदाताओं को शिक्षित और प्रेरित करने के लिए चाचा चौधरी और साबू को किया शामिल

Next Post

पीएम विश्वकर्मा योजना की मुख्य विशेषताएं और दिशानिर्देश

Next Post
पीएम विश्वकर्मा योजना की मुख्य विशेषताएं और दिशानिर्देश

पीएम विश्वकर्मा योजना की मुख्य विशेषताएं और दिशानिर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In