• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

हमारे वैज्ञानिकों ने न केवल इतिहास रचा है, बल्कि भूगोल के विचार को भी बदल डाला है :  राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसरो और चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े समस्‍त लोगों को भेजा बधाई संदेश

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
23/08/2023
in देश
0
हमारे वैज्ञानिकों ने न केवल इतिहास रचा है, बल्कि भूगोल के विचार को भी बदल डाला है :  राष्ट्रपति
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े समस्‍त लोगों को बधाई संदेश भेजा है।

पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “ऐसे दिन भी आते हैं, जब इतिहास रचा जाता है। आज, चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ ही हमारे वैज्ञानिकों ने न केवल इतिहास रच दिया है, बल्कि भूगोल के विचार को भी बदल डाला है! यह सचमुच बेहद महत्वपूर्ण अवसर है, यह एक ऐसी घटना है, जो जीवनकाल में एक ही बार घटित होती है, जिसने सभी भारतीयों को गर्व से भर दिया है। मैं इसरो और इस मिशन में शामिल सभी लोगों को बधाई देती हूं और कामना करती हूं कि वे भविष्‍य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करें।

मेरा मानना है कि चंद्रयान की सफलता समूची मानव जाति के लिए भी बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह दर्शाती  है कि भारत ने किस प्रकार मानवता की सेवा में आधुनिक विज्ञान के साथ-साथ अपने समृद्ध पारंपरिक ज्ञान का भी उपयोग किया है।”

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: chandrayaan3 president of india draupadi murmuchandryaan3President Draupadi Murmu
Previous Post

टीम चंद्रयान और इसरो को उनकी अद्वितीय उपलब्धि के लिए राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने दी बधाई

Next Post

भारत रत्न सचिन ने चुनाव आयोग के राष्ट्रीय आइकन के रूप में अपनी पारी की शुरू  

Next Post
भारत रत्न सचिन ने चुनाव आयोग के राष्ट्रीय आइकन के रूप में अपनी पारी की शुरू  

भारत रत्न सचिन ने चुनाव आयोग के राष्ट्रीय आइकन के रूप में अपनी पारी की शुरू  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.