• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

8 से 10 जनवरी तक भुवनेश्वर में किया जाएगा 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
04/01/2025
in देश
0
8 से 10 जनवरी तक भुवनेश्वर में किया जाएगा 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन (18th Pravasi Bharatiya Divas convention ) 8 से 10 जनवरी 2025 तक ओडिशा के भुवनेश्वर (Bhubaneswar) में आयोजित किया जाएगा। इस बार के प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का विषय-‘विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है। प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (पीबीएसए) प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार समारोह के समापन सत्र के पीबीडी सम्मेलन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी 1915 में महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की याद में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की परंपरा 2003 में शुरू हुई।

भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए 9 जनवरी 2003 को प्रथम प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आयोजित किया गया था। आपको बता दें कि 17वां प्रवासी भारतीय दिवस 8 से 10 जनवरी 2023 तक इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित किया गया था।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अनिवासी भारतीयों (एनआरआई), भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ) और उनके द्वारा स्थापित संगठनों या संस्थाओं के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है। पुरस्कार भारत और विदेश दोनों जगह उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं। भारत के उपराष्ट्रपति की अध्यक्षता में गठित निर्णायक मंडल एवं पुरस्कार समिति, जिसमें विदेश मंत्री उपाध्यक्ष के रूप में अन्य प्रतिष्ठित सदस्यों के साथ शामिल थे, उन्होंने नामांकनों की समीक्षा की है।

उल्लेखनीय है वर्ष 2015 से प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन प्रत्येक दो वर्ष में एक बार किया जाता है। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्देश्य भारत और उसके वैश्विक प्रवासियों के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देना है।

Tags: 18th Pravasi Bharatiya Divas conventionBhubaneswar
Previous Post

EPFO ने केंद्रीकृत पेंशन प्रणाली की शुरू, 68 लाख सदस्यों को मिलेगा फायदा

Next Post

बीएसएनएल की सेवाएँ अब हुईं पूरी तरह से सामान्य : बीएसएनएल कोलकाता सर्कल

Next Post
बीएसएनएल की सेवाएँ अब हुईं पूरी तरह से सामान्य : बीएसएनएल कोलकाता सर्कल

बीएसएनएल की सेवाएँ अब हुईं पूरी तरह से सामान्य : बीएसएनएल कोलकाता सर्कल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In