• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय परमाणु संस्थाओं को सूची से हटाएगा अमेरिका, भारत-अमेर‍िका NSA की हुई मुलाकात

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
07/01/2025
in देश
0
भारतीय परमाणु संस्थाओं को सूची से हटाएगा अमेरिका, भारत-अमेर‍िका NSA की हुई मुलाकात
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (National Security Advisor Ajit Doval) ने नई दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की। इस दौरान एनएसए सुलिवन ने घोषणा की कि अमेरिका भारतीय परमाणु संस्थाओं को सूची से हटाने जा रहा है जिससे असैन्य परमाणु सहयोग और लचीली स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ावा मिलेगा।

अंतरिक्ष सहयोग को मिलेगा बढ़ावा
एनएसए सुलिवन के साथ अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी था। विदेश मंत्रालय के अनुसार अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने अमेरिकी मिसाइल निर्यात नियंत्रण नीतियों में बदलाव के बारे में बताया जिससे भारत -अमेरिकी वाणिज्यिक अंतरिक्ष सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान दोनों एनएसए ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, दूरसंचार, रक्षा और अंतरिक्ष सहित कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच ठोस पहल पर विचार किया।

ICET के शुभारंभ की घोषणा
उल्लेखनीय है कि दोनों एनएसए एक व्यापक द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक एजेंडे पर व्यापक चर्चा के माध्यम से नियमित रूप से उच्च स्तरीय वार्ता में शामिल रहे हैं। 24 मई 2022 को टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन ने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर भारत-अमेरिका पहल (आईसीईटी) के शुभारंभ की घोषणा की थी। वर्तमान यात्रा से दोनों एनएसए को रक्षा, साइबर और समुद्री सुरक्षा जैसे विविध क्षेत्रों सहित अपने उच्च स्तरीय संवाद में चल रही प्रगति की समीक्षा करने का अवसर भी मिला।

अमेरिकी एनएसए ने वार्ता के बाद पीएम मोदी से भी मुलाकात की। पीएम ने एक्स पर कहा कि भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी ने प्रौद्योगिकी, रक्षा, अंतरिक्ष, जैव प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्रों सहित नई ऊंचाइयों को छुआ है। हम अपने लोगों और वैश्विक भलाई के लाभ के लिए हमारे दोनों लोकतंत्रों के बीच संबंधों में इस गति को और आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

Tags: AMERICAIndia-America NSANational Security Advisor Ajit Doval
Previous Post

भूकंप से दहले चीन, नेपाल और तिब्बत, भारत में भी महसूस हुए झटके, शिज़ांग में 32 की मौत

Next Post

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सच‍िव ने कहा : HMPV चिंता का कोई कारण नहीं, राज्‍य सरकार लोगों के बीच बढ़ाएँ जागरूकता

Next Post
HMPV के बेंगलूरू में दो, गुजरात और कोलकाता में आये एक-एक मामले सामने, चारों मामले एक साल से कम उम्र के बच्‍चों में

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सच‍िव ने कहा : HMPV चिंता का कोई कारण नहीं, राज्‍य सरकार लोगों के बीच बढ़ाएँ जागरूकता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.