• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

रूस-यूक्रेन सैन्य संघर्ष के बीच शोइगु की जगह आंद्रेई बेलोसाउ बनाए गए नए रक्षा मंत्री

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
13/05/2024
in देश
0
रूस-यूक्रेन सैन्य संघर्ष के बीच शोइगु की जगह आंद्रेई बेलोसाउ बनाए गए नए रक्षा मंत्री
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : रूस-यूक्रेन सैन्य संघर्ष के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सर्गेई शोइगु को देश के रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया है। राष्ट्रपति पुतिन ने उनकी जगह आंद्रेई बेलोसाउ को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया।

क्रेमलिन की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक सर्गेई शोइगु के स्थान पर आंद्रेई बेलोसाउ को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। दरअसल, राष्ट्रपति चाहते हैं कि 2012 से रक्षामंत्री और लंबे समय से पुतिन के सहयोगी रहे सर्गेई शोइगु निवर्तमान निकोलाई पेत्रुशेव की जगह रूस की शक्तिशाली सुरक्षा परिषद् के सचिव बनें और मिलिट्री-इंडस्ट्रीयल कॉम्प्लेक्स की जिम्मेदारी भी संभालें। जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव और देश के अनुभवी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अपने पद पर बने रहेंगे।

65 वर्षीय आंद्रेई बेलोसाउ रूस के पूर्व उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं

उल्लेखनीय है कि 65 वर्षीय आंद्रेई बेलोसाउ पूर्व उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे आर्थिक मुद्दों पर राष्ट्रपति पुतिन के सहायक, रूसी फेडरेशन के आर्थिक विकास मंत्री, रूसी सरकार के अर्थशास्त्र एवं वित्त विभाग के निदेशक के तौर पर काम कर चुके हैं।

जबकि 68 वर्षीय सर्गेई शोइगु को पुतिन का करीबी समझा जाता है। वे बिना किसी सैन्य अनुभव के 2012 से रक्षा मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे थे। पेशे से सिविल इंजीनियर शोइगु को 1990 में आपातकालीन और आपदा राहत मंत्रालय का हेड चुना गया।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Andrei BelousouRussia-Ukraine military conflict
Previous Post

CBDT ने वास्तविक समय में सूचना पुष्टिकरण प्रक्रिया की स्थिति दर्शाने के लिए AIS में नई सुविधा की जारी

Next Post

आज से भारत-फ्रांस के बीच सातवें शक्ति सैन्य अभ्यास की हुई शुरुआत

Next Post
आज से भारत-फ्रांस के बीच सातवें शक्ति सैन्य अभ्यास की हुई शुरुआत

आज से भारत-फ्रांस के बीच सातवें शक्ति सैन्य अभ्यास की हुई शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.