• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

ASI कल अपनी पुनर्निर्मित वेबसाइट का अनावरण करेगा और कई समझौता ज्ञापनों पर करेगा हस्ताक्षर

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
11/03/2024
in देश
0
ASI कल अपनी पुनर्निर्मित वेबसाइट का अनावरण करेगा और कई समझौता ज्ञापनों पर करेगा हस्ताक्षर
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ पहुंच और जुड़ाव बढ़ाने के बैनर तले, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) अपनी संशोधित वेबसाइट का अनावरण करने के लिए तैयार है।  पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)  इसे देश के नागरिकों की महत्‍वपूर्ण जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। इस वेबसाइट को राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली में 12 मार्च, 2024 को लॉन्च किया जाएगा। यह नया उन्नत प्लेटफॉर्म विविध कार्यक्षमताएं उपलब्‍ध कराता है और यह एएसआई के प्रत्येक वर्टिकल के साथ सफलतापूर्वक नेविगेट के योग्‍य विविध व्‍यवहारिकता भी सुलभ कराता है। इससे उपयोगकर्ता आसानी से ऐतिहासिक स्थलों से लेकर शैक्षिक संसाधनों तक भारत की समृद्ध सांस्कृतिक पटल के विभिन्न पहलुओं को आसानी से खोज सकते हैं।

इसके अलावा, छात्रों को इस वेबसाइट से मूल्यवान संसाधन और जानकारी प्राप्‍त होंगी। यह व्यापक डिजिटल ओवरहाल सभी के लाभ के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की एएसआई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि देश की सांस्कृतिक विरासत दर्शकों व्यापक रूप से सुलभ हो रही हैं।

भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य के लिए एक महत्वपूर्ण विकास के रूप में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज 2.0’ कार्यक्रम की परिकल्पना की है जो इस मार्ग को अपनाने के लिए विभिन्न एजेंसियों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है।

एएसआई अपने राष्‍ट्रव्‍यापी संरक्षण के तहत 3600 से अधिक स्मारकों के साथ इन सांस्कृतिक विरासत के बारे में आगंतुकों के अनुभव को सुरक्षित और बेहतर बनाने में बाहरी भागीदारों के साथ सहयोग के महत्व को मान्‍यता देता है। समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने से विशिष्ट स्मारकों को अपनाने, उनके रखरखाव और जनता के सामने उनके बेहतर प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेने के लिए इन एजेंसियों की प्रतिबद्धता को औपचारिक रूप प्राप्‍त होगा।

इस कार्यक्रम में विभिन्न एजेंसियों और केन्‍द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। ये भारत की विविध विरासत के संरक्षण के लिए साझेदारी को बढ़ावा देने के बारे में सरकार के समर्पण को रेखांकित करते हैं।

स्मारक सारथी/साथी के लिए चयन प्रक्रिया में उचित परिश्रम, विभिन्न पार्टियों के साथ चर्चा और प्रत्येक स्मारक पर उनकी प्रतिबद्धता के साथ-साथ क्षमता का मूल्यांकन शामिल है। चयनित स्मारक सारथी/साथी स्वच्छता, पहुंच, सुरक्षा और ज्ञान श्रेणियों में सुविधाएं प्रदान करने और रखरखाव करने तथा उनका जिम्मेदार और विरासत-अनुकूल संस्थाओं के रूप में स्थापित करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

यह पहल मौजूदा ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज 2.0’ कार्यक्रम पर आधारित है और भावी पीढ़ियों के लिए हमारी विरासत की रक्षा करने और दर्शकों का शुरू से अंत तक अनुभव बेहतर बनाने में सार्वजनिक और निजी दोनों संस्थाओं की सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित करती है।

इन स्मारकों की सूची में कुतुब मीनार, पुराना किला अग्रसेन की बावली, हुमायूं का मकबरा, ऊपरी किला अगुआड़ा, एलीफेंटा गुफाएं, आगरा का किला, भीमबेटका, बौद्ध स्तूप, कैलासनाथ मंदिर, खजुराहो का मंदिरों का समूह, सफदरजंग मकबरा, स्मारकों का समूह, मामल्लापुरम, जमाली कमाली और बलबन के मकबरे के बीच का क्षेत्र और सूर्य मंदिर कोणार्क शामिल हैं।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Archaeological Survey of IndiaArchaeological Survey of India to unveil its revamped website tomorrow and sign MoUs to adopt monuments under 'Adopt a Heritage 2.0'mochan samachaarpibभारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण कल अपनी पुनर्निर्मित वेबसाइट का अनावरण करेगा और ‘अडॉप्ट ए हेरिटेज 2.0’ के तहत स्मारकों को अपनाने के लिए समझौता ज्ञापनों पर करेगा हस्ताक्षर
Previous Post

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी “सुभाष अभिनंदन” का किया उद्घाटन

Next Post

उपराष्ट्रपति ने स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल के पहले उड़ान परीक्षण- मिशन दिव्यास्त्र की सफलता की सराहना की

Next Post
उपराष्ट्रपति ने स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल के पहले उड़ान परीक्षण- मिशन दिव्यास्त्र की सफलता की सराहना की

उपराष्ट्रपति ने स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल के पहले उड़ान परीक्षण- मिशन दिव्यास्त्र की सफलता की सराहना की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In