• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

रक्षा क्षेत्र में तिमोर-लेस्ते की विकास आवश्यकताओं के लिए भारत के निरंतर समर्थन का दिया आश्वासन

रक्षा मंत्री ने जकार्ता में तिमोर-लेस्ते के रक्षा मंत्री के साथ की बातचीत

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
17/11/2023
in देश
0
रक्षा क्षेत्र में तिमोर-लेस्ते की विकास आवश्यकताओं के लिए भारत के निरंतर समर्थन का दिया आश्वासन
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : इंडोनेशिया में अपने कार्यक्रमों के दूसरे और अंतिम दिन, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 17 नवंबर, 2023 को जकार्ता में तिमोर-लेस्ते के रक्षा मंत्री रियर एडमिरल प्रोफेसर डॉ. डोनासियानो डो रोसारियो दा कोस्टा गोम्स के साथ द्विपक्षीय बैठक की। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार बैठक के दौरान, रक्षा मंत्री ने तिमोर-लेस्ते की विकास आवश्यकताओं, विशेषकर रक्षा क्षेत्र में भारत के निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया। दोनों मंत्रियों ने भारत में निर्मित रक्षा उपकरणों की आपूर्ति, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण सहित भावी सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की।

Was pleased to meet the Defence Minister of Timor-Leste, Rear Admiral Donaciano Do Rosário da Costa Gomes in Jakarta.

We discussed potential areas for future collaboration including the supply of Made-in-India defence equipment, capacity building and training. pic.twitter.com/ZHITLLbPTY

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 17, 2023


तिमोर के रक्षा मंत्री ने तिमोर-लेस्ते में दूतावास खोलने के भारत के फैसले का स्वागत किया और अपने मंत्रालय के समर्थन की पेशकश की। उन्होंने आसियान का पूर्ण सदस्य बनने के तिमोर-लेस्ते के प्रयासों में भारत के समर्थन के लिए रक्षा मंत्री को धन्यवाद भी दिया।

बाद में, श्री राजनाथ सिंह ने जकार्ता में विविध और जीवंत भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की, जिसमें देश के विभिन्न भारतीय संगठनों के प्रमुखों और सदस्य भी शामिल थे। उन्होंने भारत के साथ उनके गहरे और घनिष्ठ संबंध की सराहना की और पिछले दशक में डिजिटल इंडिया, नई शिक्षा नीति, महिला सशक्तिकरण, जल जीवन अभियान, ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण आदि जैसे भारत सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्लुइट, जकार्ता में शिव मंदिर का दर्शन किया और पूजा-अर्चना की ।

16 नवंबर, 2023 को रक्षा मंत्री ने जकार्ता में 10वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम)-प्लस में भाग लिया था।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: Assured India's continued support for the development needs of Timor-Leste in the defense sector.mochan samachaarpibरक्षा क्षेत्र में तिमोर-लेस्ते की विकास आवश्यकताओं के लिए भारत के निरंतर समर्थन का दिया आश्वासन
Previous Post

समृद्धि के लिए भारत-प्रशांत आर्थिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) आपूर्ति श्रृंखला समझौते पर 14 आईपीईएफ भागीदारों ने किए हस्ताक्षर 

Next Post

एसपीके जैन फ्यूचरिस्टिक अकादमी ने छात्रों और कोलकाता समुदाय के लिए व्यापक सांस्कृतिक सुविधाएं शुरू कीं

Next Post
एसपीके जैन फ्यूचरिस्टिक अकादमी ने छात्रों और कोलकाता समुदाय के लिए व्यापक सांस्कृतिक सुविधाएं शुरू कीं

एसपीके जैन फ्यूचरिस्टिक अकादमी ने छात्रों और कोलकाता समुदाय के लिए व्यापक सांस्कृतिक सुविधाएं शुरू कीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In