• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

CBIC ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क विधेयक, 2024’ के मसौदे पर हितधारकों से किए सुझाव आमंत्रित

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
04/06/2024
in देश
0
CBIC ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क विधेयक, 2024’ के मसौदे पर हितधारकों से किए सुझाव आमंत्रित
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने हितधारकों से ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क विधेयक, 2024’ के मसौदे पर 26 जून, 2024 तक सुझाव आमंत्रित किए हैं। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) सीबीआईसी ने ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क विधेयक, 2024’ का मसौदा तैयार किया है। अधिनियमित होने के बाद, यह विधेयक केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1944 का स्थान लेगा। विधेयक का उद्देश्य व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देने तथा पुराने और अनावश्यक प्रावधानों को निरस्त करने पर जोर देते हुए एक व्यापक आधुनिक केंद्रीय उत्पाद शुल्क कानून बनाना है। विधेयक में बारह अध्याय, 114 (एक सौ चौदह) धाराएँ और दो अनुसूचियाँ शामिल हैं।

पूर्व-विधायी परामर्श प्रक्रिया के एक भाग के रूप में, हितधारकों से 21 दिनों के भीतर निम्नलिखित प्रारूप में सुझाव आमंत्रित करने के लिए मसौदा ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क विधेयक, 2024’ को सीबीआईसी की वेबसाइट [https://www.cbic.gov.in] पर अपलोड किया गया है:

सुझाव/टिप्पणियाँ/विचार भेजने का प्रारूप

क्रमांक मसौदा विधेयक की धारा संख्या धारा का शीर्षक

प्रस्तावित संशोधन, यदि कोई हो कारण/टिप्पणियाँ

मसौदा विधेयक पर उपरोक्त प्रारूप में सुझाव/टिप्पणियाँ ईमेल द्वारा cx.stwing[at]gov[dot]in पर एमएस वर्ड (या संगत प्रारूप) या मशीन के द्वारा पढी जाने वाली पीडीएफ प्रारूप में भेजी जा सकती हैं।

Tags: 2024CBICCentral Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC)Central Excise Billकेंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी)
Previous Post

DARPG के सचिव ने अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधियों के समक्ष “सीपीजीआरएएमएस : ए फाउंडेशन फॉर स्मार्ट गवर्नमेंट” प्रस्तुत किया

Next Post

कोयला मंत्रालय ने अपने सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा हरित पहल पर जारी की रिपोर्ट

Next Post
कोयला मंत्रालय ने अपने सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा हरित पहल पर जारी की रिपोर्ट

कोयला मंत्रालय ने अपने सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा हरित पहल पर जारी की रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.