• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

सभापति धनखड़ ने सोनिया और वैष्णव सहित 14 को दिलाई राज्यसभा सांसद की शपथ

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
04/04/2024
in देश
0
सभापति धनखड़ ने सोनिया और वैष्णव सहित 14 को दिलाई राज्यसभा सांसद की शपथ
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  :सभापति जगदीप धनखड़ ने सोनिया गांधी और अश्विनी वैष्णव सहित 14 नेताओं को आज राज्यसभा सांसद की शपथ दिलाई । बता दें की राज्यसभा में कुल 54 सांसदों का कार्यकाल इस वर्ष अप्रैल में खत्म हो गया है। ऐसे में चुने गए राज्यसभा सदस्य सांसद पद की शपथ ले रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और 14 अन्य नेताओं ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली है। जहां एक तरफ सोनिया गांधी ने राजस्थान से तो वहीं अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा से राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई।

भाजपा नेता आरपीएन सिंह उत्तर प्रदेश से, भाजपा सदस्य समिक भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कर्नाटक से,वाईएसआरसीपी के गोला बाबू, मेधा रघुनाथ रेड्डी, येरुम वेंकट सुब्बा रेड्डी ने आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों के रूप में शपथ ली है।
जदयू के संजय कुमार झा ने भी बिहार से सदस्य के रूप में शपथ ली, बीजद के सुभाशीष खुंटिया और देबाशीष सामंतराय ने ओडिशा से सदस्य के रूप में शपथ ली, जबकि भाजपा के मदन राठौड़ ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

राज्यसभा सदस्य के तौर पर सोनिया गांधी अपनी नई पारी शुरू कर रही हैं। इससे पहले सोनिया गांधी रायबरेली से लोकसभा सांसद रहींं। सोनिया गांधी के शपथ के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे।
राज्यसभा सदस्य के तौर पर 77 वर्षीय सोनिया गांधी का यह पहला कार्यकाल है। सोनिया रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। वह अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। वर्ष 1999 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद वह पहली बार लोकसभा सदस्य चुनी गई थीं। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद सोनिया गांधी राज्यसभा में प्रवेश करने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य हैं। इंदिरा गांधी अगस्त 1964 से फरवरी 1967 तक राज्यसभा की सदस्य थीं।

इससे पहले बुधवार को संसद भवन में राज्यसभा के 12 निर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वालों में डॉ. एल मुरुगन, धर्मशीला गुप्ता, मनोज कुमार झा, संजय यादव, गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया, सुभाष चंदर, हर्ष महाजन, जी.सी. चन्द्रशेखर, अशोक सिंह, चंद्रकांत हंडोरे, मेधा विश्राम कुलकर्णी और साधना सिंह शामिल हैं। बता दें कि जैसे-जैसे कार्यकाल खत्म हो रहा है, वैसे-वैसे निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जा रही है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………
 

Tags: Chairman Dhankhar administered the oath of Rajya Sabha MPs to 14 including Sonia and Vaishnav.mochan samachaarpibसभापति धनखड़ ने सोनिया और वैष्णव सहित 14 को दिलाई राज्यसभा सांसद की शपथ
Previous Post

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता क्या है और कैसे उठा सकते है लाभ जानें सब कुछ

Next Post

बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कल से, दूसरे चरण का नामांकन आज हुआ समाप्त

Next Post
बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कल से, दूसरे चरण का नामांकन आज हुआ समाप्त

बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कल से, दूसरे चरण का नामांकन आज हुआ समाप्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In