• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

Chandrababu Naidu ने ली आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पवन कल्याण बने उपमुख्यमंत्री, नायडू कैबिनेट में 17 नए चेहरे शामिल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/06/2024
in देश
0
Chandrababu Naidu ने ली आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पवन कल्याण बने उपमुख्यमंत्री, नायडू कैबिनेट में 17 नए चेहरे शामिल
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  :आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख Chandrababu Naidu ने आज (बुधवार) Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। विजयवाड़ा में भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और कई एनडीए गठबंधन के नेता उपस्थित रहे। प्रदेश की नई एनडीए सरकार में नायडू के साथ राज्य कैबिनेट के 25 मंत्रियों ने भी शपथ ली। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नायडू मंच पर पीएम मोदी से गले मिले।

आज सुबह विजयवाड़ा में भव्य शपथ ग्रहण समारोह में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल S Abdul Nazir ने 74 वर्षीय चंद्रबाबू नायडू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नायडू ने आंध्र प्रदेश विधानसभा में एनडीए ने एक तरफा जीत दर्ज की है। कल मंगलवार को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने चंद्रबाबू नायडू को अपने विधायक दल नेता चुना था और उन्होंने चौथी बार आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दें की चंद्रबाबू नायडू की कैबिनेट में 17 नए चेहरे शामिल हैं। वहीं, अपने शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले तेलुगु देशम पार्टी के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी।

इससे पहले मीडिया से बातचीत में एनसीपी नेता Praful Patel ने कहा, “आज चंद्रबाबू नायडू का शपथ ग्रहण समारोह है। वे एक गतिशील व दूरदर्शी नेता हैं जिन्होंने आंध्र प्रदेश को एक नया दौर में तब्दील किया और यह सुनिश्चित किया कि आंध्र प्रदेश में विकास का एक नया दौर स्थापित हो। पवन कल्याण जी ने भी लोगों के जे़हन में एक राजनेता के विषय में सोचने का एक अलग नज़रिया स्थापित किया है। मैं आशा करता हगूं कि वे दोनों एक साथ आंध्र प्रदेश के विकास के लिए कार्य करेंगे। मैं शुभकामनाएं देता हूं।” (ANI)

Tags: Chandrababu NaiduChief Minister of Andhra PradeshDeputy Chief MinisterPawan Kalyan
Previous Post

PM MODI की SOCIAL MEDIA से ‘मोदी का परिवार’ हटाने की अपील, समर्थकों का किया धन्यवाद

Next Post

सर्राफा बाजार में फिर से बढ़ी सोने की चमक, चांदी में आयी गिरावट

Next Post
सर्राफा बाजार में  फिर से बढ़ी सोने की चमक, चांदी में आयी गिरावट

सर्राफा बाजार में फिर से बढ़ी सोने की चमक, चांदी में आयी गिरावट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.