• Contact Us
Saturday, October 31, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

सीएसआईआर-नेट, यूजीसी-नेट और एनसीईटी परीक्षा की नई तिथि घोषित

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
29/06/2024
in देश
0
NEET-UG री-एग्जामिनेशन में 48 प्रत‍िशत छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने विभिन्न परीक्षाओं के लिए नई परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत सीएसआईआर-नेट, यूजीसी-नेट और एनसीईटी की परीक्षा कराई जाएगी। एनटीए की ओर से जारी बयान के मुताबिक यूजीसी नेट की परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच जबकि सीएसआईआर-नेट की परीक्षा 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच संपन्न होगी। वहीं, एनसीईटी की परीक्षा 21 जुलाई को कराई जाएगी।

 

कंप्यूटर आधारित होगी यूजीसी-नेट की परीक्षा

 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) में इस बार कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इससे पहले यह परीक्षा पेन और पेपर आधारित होता थी।

 

उल्लेखनीय है कि कुछ अनियमितताओं के कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेट की परीक्षा को रद्द कर दिया था। इसके बाद अब परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया गया है।

 

क्या महत्व रखते हैं ये एग्जाम

 

UGC NET : ये एग्जाम देशभर की यूनिवर्सिटीज में PhD एडमिशन्स, जूनियर रिसर्च फेलोशिप यानी JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए होता है। 19 जून को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से परीक्षा में गड़बड़ी के इनपुट्स मिले थे। शिक्षा मंत्रालय का कहना था- यह संकेत मिला कि परीक्षा कराने में ईमानदारी नहीं बरती गई। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को इसे कैंसिल करने का आदेश दिया था। केंद्र ने जांच के लिए मामला सीबीआई को सौंप दिया है। 18 जून को परीक्षा 83 सब्जेक्ट्स में हुई थी। एग्जाम 2 शिफ्टों में और देश के 317 शहरों में हुआ। इसमें 11.21 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था, लेकिन लगभग 81% ने ही परीक्षा दी थी। इस साल यह एग्जाम पेन-पेपर मोड में हुआ था। जबकि पहले ऑनलाइन होता था।

 

CSIR NET : यह एग्जाम कैमिकल साइंस, अर्थ, एटमॉस्फीयर, ओशियन एंड प्लेनेटरी साइंस, लाइफ साइंस, मैथमेटिकल साइंस और फिजिकल साइंस में पीएचडी एडमिशन के लिए कंडक्ट किया जाता है। परीक्षा 25 जून से 27 जून तक होनी थी। 21 जून को रद्द कर दी गई। इस एग्जाम के लिए 2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

 

NCET : यह परीक्षा 4 साल के इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कंडक्ट की जाती है। इसके जरिए सेंट्रल और स्टेट यूनिवर्सिटीज और इंस्टीट्यूशन में एंट्रेस मिलता है। इसमें IIT, NIT, RIE और सरकारी कॉलेज शामिल हैं। 12 जून को एग्जाम शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही स्थगित कर दिया गया था, यह अब 10 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

 

 

Tags: -netCSIRnew date announcedugc-net ncet exam
Previous Post

29 जून 2024, आज का पंचांग और राशिफल

Next Post

राज्यपाल बोस ने वित्त मंत्री सीतारमण के साथ राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की

Next Post
राज्यपाल बोस ने वित्त मंत्री सीतारमण के साथ राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की

राज्यपाल बोस ने वित्त मंत्री सीतारमण के साथ राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

30/10/2026
अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक

चोरबागान पूजा पंडाल भगदड़ : आयोजकों की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : टीएमसी सांसद अभिषेक

29/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In